- Hindi News »
- India »
- Congress Complained To Election Commission Against Bjp
भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, झारखंड और महाराष्ट्र से संबंधित दी 8 शिकायतें
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संबंध में सोमवार को निर्वाचन आयोग को आठ शिकायतें दी, जिनमें भाजपा द्वारा कथित तौर पर ‘‘सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने व भड़काने'' वाली एक तस्वीर साझा करना भी शामिल है।

जयराम रमेश और राजीव कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के संबंध में सोमवार को निर्वाचन आयोग को आठ शिकायतें दी, जिनमें भाजपा द्वारा कथित तौर पर ‘‘सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने व भड़काने” वाली एक तस्वीर साझा करना भी शामिल है। इस तस्वीर में अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को दिए जाने को दर्शाया गया है।
विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि उसके द्वारा उठाई गई सभी आठ शिकायतों को आयोग ने ‘‘वैध” पाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आयोग के समक्ष कुछ गंभीर चिंताएं उठाईं। इन मुद्दों पर आज चर्चा हुई। कांग्रेस द्वारा उठाई गई सभी आठ शिकायतों को आयोग ने सही पाया है।
चुनाव आयोग को सोमवार को दिए अपने ज्ञापन में कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने भाजपा के ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट की गई उक्त तस्वीर का हवाला दिया, जिसके कैप्शन में लिखा था ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए का तुष्टिकरण का खेल जारी है। महाराष्ट्र, समझदारी से वोट करे।”
सम्बंधित ख़बरें
क्या समय से पहले होंगे पंजाब-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव? कुंभ और जनगणना ने बदला फरवरी 2027 का पूरा प्लान
नवभारत संपादकीय: AIADMK गठबंधन पर मतभेद, अन्नामलाई व BJP की राहें हुईं जुदा
Supreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
मुसलमानों के खिलाफ…नासिक TCS केस और बंगाल हिंसा पर वारिस पठान का बड़ा हमला, केंद्र सरकार से की ये अपील
ये भी पढ़ें-फडणवीस मुस्लिम समुदाय को डराने का प्रयास कर रहे, BJP पर जमकर बरसे ओवैसी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ज्ञापन में कहा, ‘‘पोस्ट में दी गई तस्वीर में गलत तरीके से एक व्यक्ति को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को रिक्शे से बाहर निकालते हुए और एक धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को उसमें बैठाते हुए दिखाया गया है।
चुनावों के बीच चुनाव आयोग की भूमिका पर विपक्षियों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस द्वारा की गई शिकायतों पर चुनाव अयोग न सहमति जताई है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी पर किस तरह का एक्शन लेती है। गौरतलब है कि झारखंड में आज पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। बाकी सीटों पर चुनाव प्रचार जारी है।
ये भी पढे़ें-महाराष्ट्र चुनाव के बीच सुरेश प्रभु की लुटियन दिल्ली में वापसी, केंद्र सरकार ने ICFA अध्यक्ष नियुक्त किया
Congress complained to election commission against bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुपर ओवर में श्रीलंका ने दिया झटका, इंडिया-A की फाइनल की राह हुई मुश्किल; श्रीलंका ने लिया हार का बदला
Jun 15, 2026 | 07:44 PMMP News: बुरहानपुर में ‘हथौड़े’ वाले रहस्यमयी पोस्टरों का पर्दाफाश, CSP गौरव पाटिल के कड़े एक्शन से मचा हड़कंप
Jun 15, 2026 | 07:40 PMDRDO की एक और बड़ी सफलता, लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण
Jun 15, 2026 | 07:34 PMठाणे के म्युनिसिपल स्कूल के विद्यार्थी से डिप्टी CM तक! एकनाथ शिंदे ने अपनी कहानी से बच्चों को किया मोटिवेट
Jun 15, 2026 | 07:28 PMदूसरों के बच्चे चुराने के बजाय अपने बच्चों को बड़ा करे भाजपा, शर्मिला ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Jun 15, 2026 | 07:27 PMइंदौर में ‘मेरठ डकैत गैंग’ का सनसनीखेज भंडाफोड़; हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे 5 शातिर गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 07:25 PMताइक्वांडो में सागर का जलवा बरकरार; 9 गोल्ड समेत 26 मेडल जीतकर लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड कप
Jun 15, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:11 PM
एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM














