Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haryana Assembly Elections 2024: चुनावी दंगल में भी विरोधी को चित करेंगी विनेश, बीजेपी उम्मीदवार पर बनाई बड़ी बढ़त

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा के जुलाना सीट पर लगभग 75% वोटिंग हुई थी। इस सीट से भाजपा की तरफ से योगेश बैरागी मैदान में हैं, जो विनेश फोगाट को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक समय वह इस सीट पर आगे चल रहे थे, लेकिन एक बार फिर विनेश ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इस सीट पर योगेश पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। वह 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 08, 2024 | 12:12 PM

विनेश फोगाट (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू है। अब तक सामने आए नतीजों के रुझानों से यह साफ हो गया है कि भाजपा ने राज्य में बाजी मार रही है। बीजेपी फिलहाल 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि हरियाणा में सबकी नजरें जुलाना सीट पर है, जो इस समय हॉट सीट बनी है, क्योंकि इस सीट से विनेश फोगाट अखाड़े में है, जहां वह बाजी मारते दिखाई दे रही हैं।

जुलाना सीट से कांग्रेस ने विनेश फोगाट को प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में पेश किया है। जबकि भाजपा ने योगेश बैरागी को उतारा है। वहीं आप पार्टी ने कविता दलाल और जेजेपी की तरफ से अमरजीत ढांडा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में विनेश भाजपा के प्रत्याशी योगेश को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

हरियाणा के जुलाना सीट पर लगभग 75% वोटिंग हुई थी। इस सीट से भाजपा की तरफ से योगेश बैरागी मैदान में हैं, जो विनेश फोगाट को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक समय वह इस सीट पर आगे चल रहे थे, लेकिन एक बार फिर विनेश ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इस सीट पर योगेश पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। वह 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। हालांकि इस समय ऐसा था जब वह इस सीट पर आगे चल रहे थे, लेकिन फिर विनेश ने उन्हें पीछे छोड़ आगे निकल गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल के एक फोन से भाजपाई हुए हिमंत! असम CM ने सुनाया 2015 वाला हैरतअंगेज किस्सा, असम में बढ़ गई सियासी हलचल

कर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?

योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट

विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार

यह भी पढ़ें- कमल से मेल ने कर दिया खेल! जम्मू-कश्मीर में महबूबा से रूठी जनता, हरियाणा में चित हुए दुष्यंत चौटाला

जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर जेजेपी पार्टी के प्रत्याशी अमरीजत ढांडा ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस चुनाव में कुल 61942 वोट हासिल हुए थे। उस समय बीजेपी ने इस सीट से परमिंदर सिंद ढुल को मैदान में उतारा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। परमिंदर को कुल 37556 वोट मिले थे।

ज्ञात हो कि एक सर्वे के अनुसार कांग्रेस के लिए यह सीट पर जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होने वाला था। जो साबित होते भी दिखाई दे रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर तीसके पायदार पर रही थी। लेकिन इस बार यह कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश फोगाट जीत दर्ज कर सकती है और कुछ ऐसा ही दिखाई दे भी रहा है।

Haryana assembly elections result 2024 vinesh phogat is leading julana seat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 12:12 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Haryana Assembly Elections
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.