Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Exit Poll 2024: हरियाणा में कांग्रेस को मिलेगी कुर्सी, जम्मू-कश्मीर किसी को नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत!

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। वहीं, अधिकतर एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश की भविष्यवाणी की गई है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 05, 2024 | 09:16 PM

एग्जिट पोल 2024 (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। वहीं, अधिकतर एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश की भविष्यवाणी की गई है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए शनिवार को मतदान पूरा हो गया। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। ‘रिपब्लिक-मैट्रिक्स’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 और भारतीय जनता पार्टी को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:-  हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, कुल 64.1% हुआ मतदान, यमुनानगर की वोटिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा

सम्बंधित ख़बरें

Bengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार

बंगाल चुनाव: वोट के बदले ‘बोतल’ और ‘नोट’! बह रही थी शराब की नदियां, ECI ने चुनावी राज्यों में की बड़ी कार्रवाई

असम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम

केरल चुनाव: ‘यह सरकार बदलने का नहीं, केरल का भविष्य तय करने का चुनाव’, एर्नाकुलम रैली में बोले अमित शाह

इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि इंडियन नेशनल लोकदल को तीन से छह सीटें और जननायक जनता पार्टी को शून्य से तीन सीटें और अन्य को दो से पांच सीटें मिल सकती हैं। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीटें और भाजपा को 19-29 सीटें मिल सकती हैं। इनेलो को एक से पांच सीटें और अन्य को चार से छह सीटें मिलने का अनुमान है।

क्या कहता है सी वोटर?

‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन बहुमत के करीब पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 40-48 सीटें और भाजपा को 27-32 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को छह से आठ सीटें मिलने का अनुमान है।

‘रिपब्लिक-मैट्रिक्स’ का अनुमान

‘रिपब्लिक-मैट्रिक्स’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीटें और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 31-36 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में पीडीपी को पांच से सात सीटें और अन्य को आठ से 16 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:-  पैंगबर मोहम्मद को लेकर फिर शुरू हुआ भारी विवाद, नरसिंहानंद के लिए ओवैसी ने की ये बड़ी मांग

‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे में जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 और भाजपा को 20-25 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि दैनिक भास्कर व पीपुल्स प्लस के अलावा किसी भी एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में किसी भी गठबंधन या दल को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

पोल ऑफ पोल्स में क्या?

पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक लगाने से चूकती हुई दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस पूर्व बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए नज़र आ रही है। वहीं, पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में हंग असेंबली की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यहां सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर कांग्रेस-एनसी प्लस नजर आ रहा है।

Exit poll 2024 congress will get power in haryana jammu kashmir far from absolute majority

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 09:16 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.