-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Elections Were Not Declared On Milkipur Seat Due To Court Petition Petitioner Said To Withdraw The Petition
मिल्कीपुर सीट पर कोर्ट पिटीशन के चलते नहीं हुए चुनाव घोषित, पिटीशर्न ने पिटीशन वापिस लेने की कही बात
- Written By: रोजी सिन्हा
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा में कोर्ट में चल रही पिटीशन के चलते चुनावी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है वहीं अब कोर्ट पिटीशन दायर करने वाले याचिकाकर्ता के वकील ने पिटीशन वापिस लेने की बात कही है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि अन्य नौ सीटों के साथ यहां भी चुनाव हो सकता है।

मिल्कीपुर में चुनाव का रास्ता साफ
अयोध्या : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इस सीट पर एक पिटीशन की वजह से चुनाव घोषित नहीं हो पाया था। गोरखनाथ बाबा के वकील ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका वापस ले लेंगे। अब इस बात के कयास लग रहे हैं कि बाकी सीटों के साथ भी इस सीट पर चुनाव कराया जा सकता है। यह सीट अवधेश प्रसाद के द्वारा खाली की गई थी। मालूम हो कि वह सपा से फैजाबाद सीट से सांसद बन गए थे। इस सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को पार्टी ने सपा से टिकट दिया है।
इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में विधानसभा की 10 में से नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर अभी उपचुनाव नहीं होगा। नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके है।
इसलिए याचिकाकर्ता गए थे कोर्ट
चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था। चुनाव प्रक्रिया में जमा किए सपा प्रत्याशी के दस्तावेजों में कमी होने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी जिसको देखते हुए चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर विधानसभा पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Elections were not declared on milkipur seat due to court petition petitioner said to withdraw the petition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










