महाराष्ट्र चुनाव: BJP को महंगा पड़ गया ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा, चुनाव आयोग लेगी बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही चुनाव का रिजल्ट भी सामने आने वाला है। इसी बीच अब भाजपा द्वारा प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए गए बटेंगे तो कटेंगे के विवादित नारे को लेकर चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव आयोग ने भाजपा से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।
- Written By: विधी शर्मा
BJP के 'बटेंगे तो कटेंगे' पर चुनाव आयोग लेगी एक्शन (डिजीइन फो़टो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस शनिवार 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। पिछले करीब डेढ़ महीने से राज्य भर में जोरों पर प्रचार चल रहा था। इस दौरान कई आरोप-प्रत्यारोप भी हुए थे। राजनीतिक पक्षों द्वारा आश्वासनों की बौछार भी की गई। इसी बीच भाजपा के बटेंगे तो कटेंगे नारे पर भी खूब विवाद हुए। हालांकि, अब इस पर चुनाव आयोग ने भाजपा से रिपोर्ट की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में प्रचार के दौरान “बटेंगे तो कटेंगे” का नारा दिया था। भाजपा के बाकी नेताओं ने भी इस नारे का बार-बार उपयोग किया। हालांकि, भाजपा महायुति में शामिल अजित पवार ने भी इस नारे के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान “बटेंगे तो कटेंगे” का नारा भाजपा के लिए आलोचनाओं के साथ कई विवादों से घिरा रहा।
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
MP Congress News: क्रॉस वोटिंग के बीच राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की कठिन परीक्षा, 4 वोटों से साख बचाना चुनौती
महाकाल पार्किंग जमीन विवाद पर चिंतामणि मालवीय का जवाब, कहा- कोई क्रिकेट खेल ले तो वो मैदान उसका नहीं हो जाता
हालांकि, अब चुनाव मतदान पूरा होने के बाद चुनाव आयोग प्रचार के दौरान के सभी विवादित बयानों पर कार्रवाई कर रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ने रिपोर्ट की मांग की है। इसमें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए गए सभी विवादित बयानों की जानकारी शामिल है। चुनाव आयोग ने “बटेंगे तो कटेंगे” के साथ-साथ किसी को धमकी देने वाले, सामाजिक या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले बयानों पर भी रिपोर्ट मांगी है।
कांग्रेस से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
अब “बटेंगे तो काटेंगे” का नारा बीजेपी को महंगा पड़ सकता है। इस संबंध में राज्य के चुनाव अधिकारियों को अगले 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस बारे में चुनाव आयोग क्या कार्रवाई करेगा, इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस बार की विधानसभा चुनाव सभी राजनीतिक पक्षों के लिए बेहद रोचक रही है। दलबदल, पक्षों में पड़ी दरारों की घमासान राजनीति के बाद ये पहला चुनाव है। यही वजह है कि इस बार सभी पक्षों के नेताओं की जान जैसे चुनावी रिजल्ट में अटकी हुई है। मतदान के बाद 4 हजार से भी ज्यादा उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य शनिवार को होने वाले मतगणना पर निर्भर करेगा।
