Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में एकनाथ शिंदे ने VBA अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से की मुलाकात, रैली के दौरान बोले विकास विरोधी सरकार है MVA

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुणे के मतदाता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति के साथ खड़े होंगे। रैली के बाद उन्होंने वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात की भी की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 09, 2024 | 08:24 AM

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इसे “विकास विरोधी सरकार” के रूप में याद किया जाएगा। एकनाथ शिंदे ने दोहराया कि पुणे के मतदाता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति के साथ खड़े होंगे।

रैली के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात की और बताया कि ये कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी वे मेरे मित्र है और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, इसलिए वे उनका हालचाल जानने आए थे।

प्रकाश अंबेडकर से की मुलाकात

रैली के बाद एतनाथ शिंदे ने अपनी रैली के बाद शिंदे ने वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “हर मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से न देखें। प्रकाश अंबेडकर मेरे अच्छे मित्र हैं। हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, इसलिए मैं उनका हालचाल जानने आया था। उन्होंने मुझे बताया कि वह ठीक हैं। वह कल से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।”

सम्बंधित ख़बरें

बजट सत्र शुरू: वाढवण बंदरगाह से समृद्धि विस्तार तक, विदर्भ बनेगा स्टील कॉरिडोर; विकास का रोडमैप पेश

अजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO

शिंदे Vs एनसीपी: स्वीकृत पार्षद पद के लिए छिड़ी जंग, प्रकाश सर्वे और कप्तान मलिक के बीच फंसा पेंच

बजट सत्र से पहले बड़ा संदेश! CM फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने शिवाजी महाराज को किया नमन

पुणे: वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "हर मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से न देखें। प्रकाश अंबेडकर मेरे अच्छे मित्र हैं। हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी, इसलिए मैं उनका हालचाल जानने आया था। उन्होंने… pic.twitter.com/I4b6gF66SO — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2024

शुक्रवार को पुणे में एकनाथ शिंदे एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। शिंदे ने एमवीए पर प्रमुख विकास परियोजनाओं को रोकने और जन कल्याण पर सत्ता को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया और “सत्ता के लालच” से प्रेरित “अप्राकृतिक गठबंधन” बनाने के लिए एमवीए की आलोचना की।

यह भी पढ़ें- इचलकरंजी सीट : बागी नेताओं के हाथ लगी महायुति की दुखती रग, जीतने का नहीं कोई भरोसा, जानें क्या है माजरा

रैली के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं दिन भर में 6 सार्वजनिक रैलियों के बाद यहां आया हूं। पुणे एक आईटी और विनिर्माण केंद्र है। यह राज्य का सांस्कृतिक शहर है। मुझे पता है कि पुणे के मतदाता महायुति के साथ खड़े होंगे। यदि आप एमवीए और महायुति द्वारा किए गए कार्यों की तुलना करते हैं, तो उन्होंने जलयुक्त शिवार योजना, समृद्धि महामार्ग, मेट्रो परियोजनाओं और अन्य सभी परियोजनाओं को रोक दिया है। एमवीए को विकास विरोधी सरकार के रूप में जाना जाएगा… उन्होंने सत्ता के लालच के लिए एक अप्राकृतिक गठबंधन बनाया।”

किसानों के लिए किया काम

इसके विपरीत, महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले दिन से ही जनहित पर ध्यान केंद्रित किया और लोगों के कल्याण की दिशा में काम किया, उन्होंने 124 सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी, किसान सम्मान योजना की शुरूआत और कृषि बीमा योजना को किसानों के लिए प्रमुख पहल के रूप में उजागर किया।

उन्होंने कहा, “हमने जनहित की सरकार बनाई और पहले दिन से ही हम लोगों के हित के लिए काम कर रहे हैं। हमने 124 सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी। हमने किसानों के लिए कई परियोजनाएं कीं। हमने किसान सम्मान योजना शुरू की। हमने कृषि बीमा योजना शुरू की। जब भी किसान संकट में आए, हमने उनकी मदद की। हमने उन्हें 45 हजार करोड़ रुपये दिए।”

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव : आज अकोला में PM मोदी की बड़ी रैली, सूबे में 11 से 12 जनसभाओं को कर सकते हैं संबोधित

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Eknath shinde met vanchit bahujan aghadi president prakash ambedkar ahead of maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 08:23 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.