-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Delhi Hidden Cm Has Come Forward Will Ravi Shankar Prasad And Op Dhankar Put Official Seal
Delhi New CM: सामने आ गया दिल्ली का ‘छुपा रुस्तम’ सीएम, रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ लगाएंगे आधिकारिक मुहर?
- Written By: अभिषेक सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के चयन के लिए बुधवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: भाजपा ने दिल्ली के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह निर्णय आज भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। वहीं, ख़बर दिल्ली के छुपे रुस्तम सीएम फेस सामने आ चुपके हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के चयन के लिए बुधवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए बुधवार शाम पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
विधायक दल की बैठक में होगा चुनाव
भाजपा कार्यालय में शाम करीब सात बजे शुरू होने वाली विधायक दल की बैठक में पार्टी के 48 विधायक दिल्ली विधानसभा में सदन के नेता का चुनाव करेंगे, जो मुख्यमंत्री बनेंगे। बैठक भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रसाद और धनखड़ की मौजूदगी में होगी। पार्टी विधायकों द्वारा नेता चुने जाने के बाद भावी मुख्यमंत्री दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से राज निवास में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
जोरों पर शपथ ग्रहण की तैयारियां
इस बीच, रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार दोपहर को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह में कुछ खास मेहमानों समेत करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
चर्चा में चल रहे ये नाम
मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि जिस तरह से भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुनकर सबको चौंकाया, उसी रणनीति के साथ वह दिल्ली में भी आगे बढ़ सकती है।
ये हो सकते हैं छुपे रुस्तम!
इन नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए सार्वजनिक रूप से चर्चा में चल रहे नामों के अलावा भी कुछ ऐसे नेता हैं जो इस दौड़ में ‘छुपे रुस्तम’ साबित हो सकते हैं। बवाना (एससी) सीट से विधायक रवींद्र इंद्राज सिंह और मादीपुर (एससी) सीट से पहली बार भाजपा के लिए जीत दर्ज करने वाले कैलाश गंगवाल को इसी आलोक में देखा जा रहा है।
Delhi hidden cm has come forward will ravi shankar prasad and op dhankar put official seal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













