Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi Exit Polls : दिल्ली में 27 साल बाद खिलेगा कमल! 9 एग्जिट पोल्स ने बनाई बीजेपी सरकार, 2 ने रखीं आप की उम्मीदें बरकरार

एग्जिट पोल के वोट प्रतिशत पर यकीन करें तो आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिख रही है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 05, 2025 | 09:09 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और शाम 6 बजे के बाद मतदान प्रक्रिया बंद हो गई। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हुए। अब सबकी निगाहें 8 फरवरी 2024 को घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

एग्जिट पोल के वोट प्रतिशत पर यकीन करें तो आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिख रही है। कुल 11 एग्जिट पोल आए हैं, जिनमें से 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि 2 एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।

क्या कहता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, ज्यादातर एग्जिट पोल में 40+ सीटों का अनुमान लगाया गया है। आप 21-31 सीटों पर सिमट सकती है, हालांकि कुछ एग्जिट पोल उसे 25+ सीटें भी दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लिए स्थिति काफी खराब है, ज्यादातर पोल में 0-2 सीटों का अनुमान लगाया गया है। आपको बता दें कि असल नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बना सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

500 वर्ग फुट तक के घर होंगे कर मुक्त, भाजपा के घोषणा पत्र में नागपुर को देश की नंबर वन सिटी बनाने का संकल्प

जितना वोट काटेगी बसपा, उतनी बढ़ेगी भाजपा, कई प्रभागों में इसी रणनीति पर टिकी जीत

‘चाणक्य’ की एंट्री और विजय का गेम…क्या स्टालिन की जिद डुबो देगी लुटिया? कांग्रेस की ‘नाराजगी’ ने बढ़ाई टेंशन

‘सैफई में होता था नंगा नाच’, गोरखपुर महोत्सव के मंच से मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सरकार पर बोला तीखा हमला

पोल ऑफ पोल्स में किसे बहुमत

बीजेपी – 41 सीटें
आप – 28 सीटें
कांग्रेस – 1 सीट

एग्जिट पोल के अनुसार वोट %

‘आप’ को 13% वोटों का नुकसान हो सकता है।
बीजेपी को 5% वोटों का फायदा मिलता दिख रहा है।
कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी 5% की बढ़त

एक नजर में देखिए सभी एग्जिट पोल्स

एजेंसी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस (Congress)
मैटराइज 35-40 32-37 0-1
चाणक्य स्ट्रेटजीज 39-44 25-28 0-1
पोल डायरी 42-50 18-25 0-1
पी मार्क 39-49 21-31 01
वी प्रिसाइड 18-23 46-52 01
जेवीसी 39-45 22-31 0-2
डीवी रिसर्च 36-44 26-34 2-3
माइंड ब्रिंक 21-25 44-49 0-1
SAS 38-41 27-30 0-2

2020 के एग्जिट पोल का अनुमान?

2020 में दिल्ली की जनता ने 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया था। चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल में लगभग सभी एजेंसियों ने आप को बहुमत मिलता दिखाया था। एक्सिस माई इंडिया ने आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 59-68 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जन की बात और न्यूज एक्स नेता ने आप को 55 सीटें दी थीं। वहीं टाइम्स नाउ ने केजरीवाल की पार्टी को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2020 के नतीजों का हाल

हालांकि, जब चुनाव नतीजे आए तो आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। लेकिन पार्टी के वोट शेयर में 0.73% की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बीजेपी के वोट प्रतिशत में 6.21% का उछाल आया। हालांकि, इसके बावजूद बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 4.26% रहा। पार्टी ने 2013 और 2015 के बाद एक बार फिर वोट प्रतिशत में गिरावट दर्ज की। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली।

Delhi exit polls lotus will bloom in delhi after 27 years 9 exit polls assumed bjp government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 08:41 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • BJP
  • Congress
  • Delhi Assembly Elections
  • Exit Poll Results

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.