-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Delhi Assembly Elections 2025 Exit Polls Live Updates In Hindi
Delhi Elections Exit Polls 2025 Live : दिल्ली में अबकी बार, किसकी सरकार? एग्जिट पोल्स ने साफ की तस्वीर!
- Written By: अभिषेक सिंह
Delhi exit poll result 2025 : दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल से जुड़ा हर एक अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप पेज पर बने रहें और उसे रिफ्रेश करते रहें...

दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल्स (कॉन्सेप्ट फोटो)
Which Party Wins in Delhi exit polls : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। यहां इस बार आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। अब एग्ज एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। इक्का दुक्का को छोड़ दें तो लगभग सभी एजेंसियों के सर्वे में बीजेपी आगे दिखाई दे रही है। सभी एजेंसियों के सर्वे का औसत देखें तो बीजेपी 35 से 40 सीटों के बीच दिखाई दे रही है। जबकि ‘आप’ को 27 से 32 सीटें मिलती हुई ही दिखाई दे रही हैं।
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कुछ ही देर में यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल से जुड़ा हर एक अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप पेज पर बने रहें और उसे रिफ्रेश करते रहें…
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
05 Feb 2025 08:03 PM (IST)
05 Feb 2025 08:03 PM (IST)एग्जिट पोल्स पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज
दिल्ली चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान सामने आया है। उन्होंने एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल हमेशा आप को कम आंकते हैं। 2013, 2015, 2020 में भी एग्जिट पोल हमें कम आंक रहे थे।
#WATCH | #DelhiElection2025 | On exit polls, AAP candidate from Greater Kailash Vidhan Sabha Saurabh Bharadwaj says, " We have fought 3 elections of Delhi and this is the 4th Assembly election we are fighting...2013, 2015 exit polls had shown that we would be defeated and in… pic.twitter.com/BYNEJSvlps
— ANI (@ANI) February 5, 2025
05 Feb 2025 08:02 PM (IST)
05 Feb 2025 08:02 PM (IST)8 फरवरी का इंतजार कीजिए: संदीप दीक्षित
एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "दिल्ली का युवा बेरोजगार है. दिल्ली के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। चुनाव में पैसे बांटे गए हैं। 8 फरवरी का इंतजार कीजिए, कांग्रेस ने चुनाव अच्छे से लड़ा है।"
#WATCH | After voting concludes in #DelhiElection2025, Congress candidate from the New Delhi constituency, Sandeep Dikshit says," ...Today, we were in Ansari Nagar, near AIIMS, where we saw BJP workers distributing money. Two AAP volunteers were also held today for the same...The… pic.twitter.com/H4vPc0nJuJ
— ANI (@ANI) February 5, 2025
05 Feb 2025 07:59 PM (IST)
05 Feb 2025 07:59 PM (IST)'आपदा जा रही BJP आ रही': वीरेंद्र सचदेवा
एग्जिट पोल के नतीजों पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी को प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली से 'आपदा' जा रही है और बीजेपी आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है।"
#WATCH | #DelhiElection2025 | On exit polls, Delhi BJP President Virendraa Sachdeva says, " I want to congratulate the people of Delhi, people of Delhi have given so much love and blessings to BJP today...in Delhi. Áapda' is leaving and BJP is coming...if somebody does fake… pic.twitter.com/4PkYAcavnz
— ANI (@ANI) February 5, 2025
05 Feb 2025 07:16 PM (IST)
05 Feb 2025 07:16 PM (IST)Mind Brink के सर्वे में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत
माइंड ब्रिंक के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 44 से 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इसमें भी कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है।
05 Feb 2025 07:14 PM (IST)
05 Feb 2025 07:14 PM (IST)डीवी रिसर्च ने भी बीजेपी को दिया बहुमत
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 36 से 44 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 26 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं।
05 Feb 2025 07:14 PM (IST)
05 Feb 2025 07:14 PM (IST)जेवीसी ने भी 'आप' को डुबोया
जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।
05 Feb 2025 06:58 PM (IST)
05 Feb 2025 06:58 PM (IST)WeePreside एग्जिट पोल ने दिया केजरीवाल को सुकून
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक एग्जिट पोल आया है जिसमें आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। वीप्रेसिड एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इस एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 46 से 52 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 18 से 23 सीटें मिलने की बात कही गई है। कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
05 Feb 2025 06:57 PM (IST)
05 Feb 2025 06:57 PM (IST)पी मार्क के एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पी मार्क का सर्वे भी सामने आया है। इसके मुताबिक, बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।
05 Feb 2025 06:54 PM (IST)
05 Feb 2025 06:54 PM (IST)बीजेपी को मिलेगी प्रचंड जीत!
पोल डायरी के एग्जिट पोल की मानें तो बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है। यहां बीजेपी को 42 से 50 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी को केवल 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं।
05 Feb 2025 06:52 PM (IST)
05 Feb 2025 06:52 PM (IST)चाणक्य स्ट्रेटजीज ने दिया केजरीवाल को झटका
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 39 से 44 सीटें, आप को 25 से 28 सीटें और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
05 Feb 2025 06:51 PM (IST)
05 Feb 2025 06:51 PM (IST)मैटराइज ने चौंकाया, दिल्ली में बीजेपी की सरकार!
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने आम आदमी पार्टी को चौंका दिया है। मैटराइज सर्वे के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें, बीजेपी को 35 से 40 जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।
05 Feb 2025 06:34 PM (IST)
05 Feb 2025 06:34 PM (IST)नमस्कार! जानने के लिए हो जाइए तैयार, दिल्ली में अबकी बार...किसकी सरकार?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। मतदान प्रतिशत के आखिरी आंकड़ों का इंतजार है। वहीं, एजेंसियां अब से कुछ ही देर में अपने-अपने एग्जिट पोल्स जारी करने वाली है। तो बने रहिए हमारे साथ एग्जिट पोल से जुड़ी सबसे लेटेस्ट अपडेट के लिए...
Delhi assembly elections 2025 exit polls live updates in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PM‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई के साथ 250 करोड़ पार
Aug 03, 2026 | 01:48 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













