Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाना पटोले ने बदलापुर स्कूल में RSS को घसीटा, ब्लू फिल्म बनने का किया दावा

नाना पटोले ने महायुति सरकार के कार्यकाल में राज्य की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी की है। बदलापुर स्कूल मामले का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि उस स्कूल में 'ब्लू फिल्में' बनाई जाती थीं।

  • Written By: विधी शर्मा
Updated On: Nov 09, 2024 | 01:35 PM

नाना पटोले

Follow Us
Close
Follow Us:

नांदेड़: हाल ही में आदर्श आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले बदलापुर के एक स्कूल में दो लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी, जिससे पूरे राज्य में तहलका मच गया था। अब महाविकास अघाड़ी ने चुनावी प्रचार के बीच फिर से इस मुद्दे को उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने नांदेड़ में प्रचार के दौरान कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, नाना पटोले ने महायुति सरकार के कार्यकाल में राज्य की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी की है। बदलापुर स्कूल मामले का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि उस स्कूल में ‘ब्लू फिल्में’ बनाई जाती थीं। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल में शरीर के अंग भी बेचे जाते थे। यह स्कूल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा होने का आरोप लगाया है।

आख़िर क्या कहा नाना पटोले ने…
नाना पटोले आगे कहते हैं कि बदलापुर के उस स्कूल में छोटी बच्चियों के अश्लील टेप बनाए जा रहे थे और अंग भी बेचे जा रहे थे। उन्होंने शिंदे सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि ये स्कूल RSS से जुड़ा है, इसलिए महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार इस स्कूल पर मेहरबान है। उन्होंने कहा कि स्कूल में चार-पांच साल की सिर्फ दो बच्चियों के साथ ही नहीं बल्कि कई बच्चियों के साथ दरिंदगी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

अब बिना रजिस्टर्ड सिम के नहीं चलेगा WhatsApp? भारत में आने वाला है बड़ा बदलाव

Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

ICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’

दिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’

ये भी पढें : महाराष्ट्र चुनाव के लिए कर्नाटक में वसूली कर रही कांग्रेस, पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 सौ करोड़ की वसूली करने का लगाया आरोप

पटोले ने आगे कहा कि कोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। लेकिन राज्य सरकार ने निर्देशक मंडल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि यह स्कूल आरएसएस से जुड़ा है। एक व्यक्ति ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी है। पटोले ने कहा कि ब्लू फिल्म और अंगों की बिक्री को लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिगों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया था। पीड़ित लड़की का परिवार जब पुलिस के पास गया तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में देरी की। इसके चलते आंदोलन भड़क उठा। इस हिंसक आंदोलन की वजह से बदलापुर स्टेशन पर जाम लगने से मुंबई की लोकल सेवाएं बाधित हो गई थीं।

ये भी पढें : महाराष्ट्र में BJP चल रही हरियाणा वाली चाल! RSS ने बनाया जीत की प्लान

आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही थी। इसी बीच कुछ दिन पहले पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। तभी आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। इस दौरान उसका एनकाउंटर हो गया। इस बीच आज नाना पटोले ने चुनाव प्रचार में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब देखना यह है कि बीजेपी और महायुति इसका क्या जवाब देती है।

Congress state president nana patole serious allegation on badlapur school case on mahayuti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 01:32 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.