Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वोटिंग और काउंटिंग को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे 30 हजार पोलिंग एजेंट्स

दोनों राज्यों के लिए कांग्रेस ने लगभग 30 हजार पोलिंग एजेंट्स की नियुक्ति की है। ये सभी एजेंट्स चुनाव प्रक्रिया से लेकर वोटों की गिनती तक चुनाव से जुड़ें हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Nov 20, 2024 | 06:54 AM

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ अलग-अलग राज्यों में उपचुनाव को लेकर आज वोटिंग होगी। वहीं शनिवार 23 नवंबर को होने वाली मतपत्रों की गिनती को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है। वोटिंग और वोटों की गिनती को लेकर पार्टी ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है और सिलसिलेवार ढंग से काम भी शुरू कर दिया है। दरअसल, हरियाणा की हार से सबक लेते हुए कांग्रेस कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। उसने वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक अपने पोलिंग एजेंट्स को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों राज्यों के लिए कांग्रेस ने लगभग 30 हजार पोलिंग एजेंट्स की नियुक्ति की है। ये सभी एजेंट्स चुनाव प्रक्रिया से लेकर वोटों की गिनती तक चुनाव से जुड़ें हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं संभावित गड़बड़ियों की आशंका होने पर जिम्मेदार लोगों तक सूचना देंगे। हाल ही में इन सभी पोलिंग एजेंट्स को ट्रेनिंग देकर समझाया गया है कि इन्हें चुनाव से लेकर मतगणना के दिन क्या-क्या करना है, किन चीजों का ध्यान रखना है। कहां-कहां गड़बड़ी हो सकती है।

चुनाव से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?

Nagpur NMC में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्वीकृत सदस्यों के नामांकन पर MIM का हंगामा, कांग्रेस में मची सिर-फुटव्वल!

MP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है

Madhya Pradesh: गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के आरोप…दिग्विजय सिंह ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

सभी एजेंट्स को दी गई है ट्रेनिंग

इन लोगों को ट्रेनिंग में बताया गया है कि कैसे ईवीएम की बैटरी, वोटों का मिलान, वोटर्स की लिस्ट पर कड़ी नजर रखनी है। इसी के साथ इन्हें ऐप के जरिए फॉर्म 17सी के मिलान के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। इन एजेंटों से कहा गया है कि ये लोग वोटिंग के बाद मतपेटिंयों की निगरानी का काम भी करेंगे। बताया जाता है कि जिला स्तर पर बने वॉर रूम के जरिए पार्टी ने अपने पोलिंग एजेंट्स को बाकायदा ट्रेनिंग दी है।

इतना ही नहीं, इन्हें समझाया गया है कि कैसे किसी भी असामान्य स्थिति के बनने पर तुरंत संज्ञान लेते व हरकत में आते हुए न सिर्फ ऊपरी स्तर पर सूचित करना है, बल्कि उसका निवारण भी सुनिश्चित कराना है। वहीं दोनों ही राज्यों में गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने समन्वय समिति को इसके लिए तैयार किया है कि वह घटक दलों के साथ मिलकर बाकी सीटों पर ऐसी व्यवस्था करा सकें।

बड़े नेताओं को भी अलर्ट रहने का निर्देश

पोलिंग एजेंट्स के अलावा, पार्टी ने अपने तमाम बड़े नेताओं को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश दिया है, ताकि त्रिशंकु जनादेश में परिस्थितियों को भांपते हुए बिना समय गवाए सही फैसला लिया जा सके। दरअसल, झारखंड व महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में एनडीए व इंडिया गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला है। ऐसे में पार्टी किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्टी के एक अहम रणनीतिकार का कहना था कि दोनों ही राज्यों में नियुक्त पर्यवेक्षकों की टीम नतीजों वाले दिन अपने अपने प्रभार वाले राज्यों में रहेगी, ताकि पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

Congress on alert mode regarding voting and results

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 06:54 AM

Topics:  

  • Congress
  • Jharkhand Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.