Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाडकी बहिन योजना की दिसंबर की किश्त को लेकर CM शिंदे ने दिया बड़ा बयान, बताया कब खाते में आएंगे पैसे

महाराष्ट्र में आचार संहिता लागू होने के कारण लाडकी बहिन योजना के पैसे रुक गए है। अब हर कोई सोच रहा है कि अगली किश्त कब आएगी। इस दुविधा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दूर कर दिया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 02, 2024 | 06:24 PM

एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का संग्राम जारी है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य का महायुति सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) की घोषणा की थी। नवंबर माह तक के पैसे महिलाओं के खाते में जमा भी हो गए। लेकिन उसके बाद आचार संहिता लागू होने के कारण योजना के पैसे रुक गए है। अब हर कोई सोच रहा है कि लाडकी बहिन योजना की अगली किश्त कब आएगी। इस दुविधा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दूर कर दिया है।

महायुति सरकार द्वारा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना शुरू की गई थी। यह योजना अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा के केंद्र में है। उपमुख्मंत्री अजित पवार ने बजट में इस योजना की घोषणा की थी। फिर जुलाई माह से नवंबर माह तक की किश्तों को महिलाओं के खातों में जमा कराया गया।

दिवाली से पहले नवंबर की किश्त जमा कर दी गई। लेकिन तभी चुनाव की घोषणा हो गई। और इस योजना की फंडिंग चुनाव आयोग ने रोक दी थी। लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि दिसंबर माह की किश्त कब मिलेगी? इसके बाद एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि अगली किश्त कब आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Pune: मनपा भ्रष्टाचार पर एकनाथ शिंदे का तंज, टेंडर से लेकर नसबंदी तक घोटालों का जिक्र

Navi Mumbai Municipal Election में गठबंधन दरका, गणेश नाईक ने शिंदे पर ईडी जांच की मांग की

‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा

फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

यह भी पढ़ें:– शाइना एनसी ने संजय राउत को लगाई लताड़, पूछा- क्या है MVA के नेताओं का आधिकारिक रुख?

नवंबर में ही आएंगे पैसे

एकनाथ शिंदे ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में लाडकी बहिन योजना के पैसों को लेकर बयान दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ”लाडकी बहिन योजना का पैसा आचार संहिता में न फंसे, इसलिए नवंबर का पैसा अक्टूबर में दिया गया। 20 नवंबर को वोटिंग है। रिजल्ट 23 नवंबर को है। इसलिए दिसंबर का पैसा नवंबर में ही आएगा। क्योंकि हमारे इरादे नेक हैं। क्योंकि हम देने वाले हैं, लेने वालों में से नहीं।”

महिलाओं के खाते में पहुंचा पैसा

एकनाथ शिंदे ने कहा कि ”मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए 2.5 करोड़ महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2.4 करोड़ महिलाओं के आवेदन स्वीकृत कर दिए गए। अब तक 2 लाख 20 हजार महिलाओं के खाते में पैसे जमा हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:– शाइना एनसी पर विवादित टिप्पणी के मामले में अरविंद सावंत के समर्थन में उतरी प्रियंका चतुर्वेदी, पीएम मोदी पर किया हमला

योजना का पैसा बढ़ाएंगे

अब अगर चुनाव परिणाम के बाद महायुति की सरकार सत्ता में आती है तो यह योजना हमेशा जारी रहेगी। साथ ही हम सिर्फ 1500 पर नहीं रुकेंगे। आशीर्वाद मिला तो योजना का पैसा बढ़ा देंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरी बहनों का करोड़पति बनने का सपना है।

Cm shinde statement regarding december installment of ladki behan yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 06:24 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.