Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एकनाथ शिंदे का भरोसा ही पार्टी का भरोसा, बोली मनीषा कायंदे- पीएम मोदी और अमित शाह पर छोड़ा फैसला

एकनाथ शिंदे के फैसले पर मनीषा कायंदे ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने पहले ही कह दिया है कि वे महाराष्ट्र के लिए किसी भी तरह की अड़चन नहीं बनेंगे और उन्होंने इसका फैसला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भरोसा जताया है। 

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 29, 2024 | 12:37 PM

मनीषा कायंदे (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रीय राजधानी में महायुति की बैठक के बाद, शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पूरा भरोसा है।

मनीषा कायंदे ने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे ने पहले ही कह दिया है कि वे महाराष्ट्र के लिए किसी भी तरह की अड़चन नहीं बनेंगे और उन्होंने इसका फैसला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भरोसा जताया है।

मनीषा कायंदे का बयान

मनीषा कायंदे ने एएनआई से कहा, “कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने पीएम मोदी और अमित शाह जी पर पूरा भरोसा जताया है क्योंकि वे एनडीए का अहम हिस्सा हैं। (शिवसेना) विधायक दल के सदस्यों ने उन्हें अपना नेता चुना है और हमने विभागों और अन्य मांगों पर बात करने का काम उन पर छोड़ दिया है।”

#WATCH | Mumbai | On the meeting of Mahayuti after after Maharashtra elections, Shiv Sena leader Manisha Kayande says, "Caretaker CM Eknath Shinde ji has expressed full faith in PM Modi and Amit Shah ji as he is an important part of NDA. The members of (Shiv Sena) legislative… pic.twitter.com/ivX8bsfoCe

— ANI (@ANI) November 29, 2024

महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार और अन्य महायुति नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि बैठक “अच्छी और सकारात्मक” रही। उन्होंने कहा कि एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री की भूमिका कौन संभालेगा, इस पर निर्णय होने की उम्मीद है।

महायुति की बैठक

उन्होंने कहा, “बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। हमने अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा की। महायुति की एक और बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। बैठक मुंबई में होगी।”

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर विचार-विमर्श करने के लिए नेता एकत्र हुए। इससे पहले फडणवीस ने कहा कि महायुति गठबंधन में कोई आंतरिक मतभेद नहीं है और नेताओं से परामर्श के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने अभी तक मुख्यमंत्री के लिए अपने चयन को अंतिम रूप नहीं दिया है। 280 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि उसके सहयोगी दलों – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी – ने क्रमशः 57 और 41 सीटें जीतीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Caretaker cm eknath shinde has full faith in pm modi and amit shah said shiv sena leader manisha kayande

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 12:29 PM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस के खेड़ा दंपति के पास 2-2 वोटर कार्ड, अमित मालवीय का खुलासा…एक्शन में ERO

2

‘चरित्रहीन पार्टी पर क्या बात करें…’, PM मोदी की मां के अपमान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीखा हमला

3

जैसे को तैसा मिलेगा जवाब, खोपड़े ने ठाकरे को दी वॉर्निंग, वंजारी की डिग्री पर उठाया सवाल

4

बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में छात्रा से धुलवाया चावल, कांग्रेस ने घेरी योगी सरकार- Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.