Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haryana Assembly Elections Result 2024: विनेश की जीत पर बृजभूषण का तंज, कहा- जहां जाती हैं विनाश होता है

Haryana Assembly Elections Result 2024: रियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है। विनेश की जीत के बाद कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। शरण ने कहा- वह कदम रखती हैं, वहां विनाश होता है, अगर वह कांग्रेस में गई हैं उनका भी सत्यानाश हो जाएगा। 

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 08, 2024 | 03:34 PM

विनेश फोगाट और बृज भूषण शरण सिंह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Haryana Assembly Elections Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है। विनेश की जीत के बाद कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट जीत गई हैं लेकिन जहां भी वह कदम रखती हैं, वहां विनाश होता है, अगर वह कांग्रेस में गई हैं उनका भी सत्यानाश हो जाएगा।

विनेश फोगाट हरियाणा की जुलाना सीट पर पूर्व सेना कप्तान और भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतरी थीं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली। एक समय ऐसा भी आया था कि वह भाजपा उम्मीदवार से पीछे हो गई थीं, लेकिन फिर बाजी पलटते हुए उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि ”ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है। विनेश फोगाट जहां भी जाती हैं, वहां विनाश होता है और सत्यानाश ही होगा, आगे कुछ और नहीं बचा है।”

वह आगे कहते हैं, ”आप देखिए, विनेश कांग्रेस चली और कांग्रेस में नष्ट हो गई। एग्जिट पोल दिखा रहा था कि कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन हरियाणा में एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुआ और अब वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।”

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

ओलंपिक सफर का कसक भरा अंत, 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, जज़्बे की मिसाल बनीं विनेश फोगाट

हरियाणा आ रहे बृजभूषण, किसानों ने दी चेतावनी…दादरी में ‘दंगल’ की आशंका

रेसलर विनेश फोगाट के घर में गूंजी किलकारी, सोमवीर राठी बने पिता

यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Elections 2024: विनेश फोगाट ने मारी बाजी, जुलाना सीट पर दर्ज की बड़ी जीत

जम्मू कश्मीर चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने को लेकर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरकार बनाने का प्रयास किया गया था, जो प्रयास सफल नहीं हुआ है। वहां का मौसम और माहौल अलग है, जनता ने जो भी जनादेश दिया है, उसे स्वीकार किया है।

जीत के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि “अब जब मैं यहां आ गई हूं तो यहीं रहूंगी। लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया है, मुझे उनके लिए जमीन पर काम करना होगा। दोनों क्षेत्रों (राजनीति और कुश्ती) में एक साथ काम करना संभव नहीं है।”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर विनेश फोगाट को 65080 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार रहे थे, जिन्हें 59065 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जुलाना सीट पर 6015 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

Brij bhushan singh reaction on vinesh phogat won julana haryana assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 03:31 PM

Topics:  

  • Haryana Assembly Elections
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.