Haryana Assembly Elections Result 2024: विनेश फोगाट ने मारी बाजी, जुलाना सीट पर दर्ज की बड़ी जीत

Haryana Assembly Elections Result 2024: जुलाना सीट पर विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के योगेश बैरागी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है। विनेश ने 6000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
विनेश फोगाट ने मारी बाजी, जुलाना सीट पर दर्ज की बड़ी जीत
विनेश फोगाट (डिजाइन फोटो)
Updated on

Haryana Assembly Elections Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू है। जहां जुलाना सीट पर विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के योगेश बैरागी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है। विनेश ने 6000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस पार्टी ने आखिरी बार 2005 में यह सीट जीती थी, ऐसे में फोगट की यह जीत ऐतिहासिक है। कांग्रेस ने 19 साल बाद इस सीट पर कब्जा किया है।

विनेश फोगाट हरियाणा की जुलाना सीट पर पूर्व सेना कप्तान और भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतरी थीं। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली। एक समय ऐसा भी आया था कि वह भाजपा उम्मीदवार से पीछे हो गई थीं, लेकिन फिर बाजी पलटते हुए उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की।

जानकारी के लिए बता दें कि फोगाट हरियाणा की जुलाना सीट पर पूर्व सेना कप्तान और भाजपा उम्मीदवार योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में हैं। अन्य प्रतिस्पर्धियों में जुलाना के निवर्तमान विधायक और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार अमरजीत ढांडा और आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार और पहलवान कविता दलाल शामिल हैं।

जीत के बाद क्या बोलीं विनेश

जीत के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि "अब जब मैं यहां आ गई हूं तो यहीं रहूंगी। लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया है, मुझे उनके लिए जमीन पर काम करना होगा। दोनों क्षेत्रों (राजनीति और कुश्ती) में एक साथ काम करना संभव नहीं है।"

विनेश फोगाट की जीत की बधाई बजरंग पुनिया ने भी दी है। दोनों ने साथ में ही कांग्रेस का दामन थामा था। बजरंग पुनिया ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा- ''देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ़ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ़ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ़ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ थी। और विनेश इसमें विजेता रही।''

बता दें कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर जेजेपी पार्टी के प्रत्याशी अमरीजत ढांडा ने जीत दर्ज की थी। उन्हें इस चुनाव में कुल 61942 वोट हासिल हुए थे। उस समय बीजेपी ने इस सीट से परमिंदर सिंद ढुल को मैदान में उतारा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। परमिंदर को कुल 37556 वोट मिले थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com