बंगाल चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी टिकट; देखें 19 उम्मीदवारों के नाम
BJP Third List: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी के 19 उम्मीदवार शामिल हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
बीजेपी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bengal Assembly Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की पीड़िता की माँ रत्ना देबनाथ का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें पानीहाटी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही पार्टी ने रिटायर्ड एनएसजी कमांडो दीपंजन चक्रवर्ती को भी टिकट दिया है।
इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 144 प्रत्याशी और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिस्ट के जरिए पार्टी ने राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है।
लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल
19 उम्मीदवारों वाली इस लिस्ट में मुख्य नाम आरजी कर मेलिडल कॉलेम मामले की पीड़िता की माँ रत्ना देबनाथ का है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (एससी) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (एससी) से हरिपद बर्मन, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी, शांतिपुर से स्वपन दास, पानीहाटी से रत्ना देबनाथ को टिकट दिया है। इसके अलावा हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को प्रत्याशी बनाया है.
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
तरनतारन में BJP जिला मुख्यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़
बंगाल में ‘खेला’ अभी बाकी है? SIR में कटे जीत-हार की अंतर से ज्यादा नाम, TMC ने सुप्रीम कोर्ट में ठोका दावा
BJP releases the third list of 19 candidates for the upcoming West Bengal Assembly elections pic.twitter.com/Z9TFoceVNB — ANI (@ANI) March 25, 2026
रत्ना देबनाथ को मिला टिकट
दरअसल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पहले ही ऐलान कर चुकी थीं कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए ‘कमल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगी। अब बुधवार को भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल कर इस घोषणा पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। इस सूची में सिर्फ यही नहीं, बल्कि एक और बड़ा नाम सामने आया है। पार्टी ने सेवानिवृत्त एनएसजी कमांडो और खुफिया अधिकारी दीपंजन चक्रवर्ती को भी उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले BJP और अब दो ‘मियां भाइयों’ ने बढ़ाई ममता की टेंशन, ओवैसी-कबीर के गठबंधन से बदला समीकरण
भाजपा की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवार
बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 144 नामों का ऐलान किया था जबकि दूसरी लिस्ट में 111 प्रत्याशी शामिल थे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी।
