झारखंड चुनाव : भाजपा झारखंड चुनाव के लिए इन 5 मुख्य बिंदु पर कल करेगी बात, घोषणापत्र जारी करने के संकेत
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रमुख नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि पार्टी कल अपने पूरे घोषणापत्र को जारी नहीं करेगी, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पांच मुख्य बिंदुओं को सामने रखेगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
असम सीएम ( सोर्स - सोशल मीडिया )
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रमुख नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि पार्टी कल अपने पूरे घोषणापत्र को जारी नहीं करेगी, लेकिन राज्य की महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पांच मुख्य बिंदुओं को सामने रखेगी।
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पार्टी का ध्यान विशेष रूप से उन मुद्दों पर रहेगा जो राज्य की युवा और महिला आबादी की अपेक्षाओं और चुनौतियों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “हम झारखंड के विकास की दिशा में एक ठोस योजना प्रस्तुत करेंगे, जो राज्य की मौजूदा समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उसके भविष्य को संवारने की दिशा में काम करेगी।”
यहां देखें हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “Tomorrow, we are not releasing the entire manifesto (of BJP) for Jharkhand but we will put forth five main points of ours for the state to realise the aspirations of the youth and women…” pic.twitter.com/sZR2xPXD6f — ANI (@ANI) October 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट आज! वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे पर टिकीं सबकी नजरें
मेट्रोपॉलिटन रीजन के मुख्यालय पर सियासत तेज: सांसद के पत्र पर कांग्रेस का सवाल- अब तक कहां थे आप
मुंबई: महिला-किसानों के सशक्तिकरण का संकल्प, इस मानसून सत्र में 10 बिल पेश करेगी राज्य सरकार
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
ये भी पढ़ें – झारखंड चुनाव : जयराम महतो की पार्टी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, वे खुद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा का प्राथमिक फोकस राज्य की महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने पर रहेगा। सरमा ने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा कुछ ठोस योजनाएं पेश करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य, और उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं लाई जाएगी।
हालांकि, कल भाजपा द्वारा घोषणापत्र के 5 बिन्मेंदुओं पर विस्तृत जानकारी सामने आएगी, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणापत्र में किस प्रकार के मुद्दों को इस जनता के सामने रखने वाली है।
