- Hindi News »
- Elections »
- Bjp Rahul Narvekar Will Again Become The Speaker Of The Vidhan Sabha
भाजपा के राहुल नार्वेकर फिर बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर का महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाना लगभग तय है। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
- Written By: आकाश मसने

भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर का महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाना लगभग तय है। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) ने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र की 14वीं विधानसभा में ढाई साल तक अध्यक्ष रहे नार्वेकर मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से फिर से निर्वाचित हुए हैं। नार्वेकर ने बतौर अध्यक्ष शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ नार्वेकर ने रविवार को विधानसभा सचिव जितेंद्र भोले के समक्ष नामांकन दाखिल किया। सदन में सोमवार को अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद नई सरकार शक्ति प्रदर्शन कर विश्वास मत हासिल करेगी। इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
विपक्ष ने की विधानसभा उपाध्यक्ष की मांग
महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी के नेताओं ने आज रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर विपक्षी गठबंधन में शामिल किसी एक दल को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद देने की मांग की है। विपक्षी गठबंधन ने नेता प्रतिपक्ष का पद भी मांगा।
मीटींग के दौरान नेताओं ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा कि विपक्ष विधानसभा अध्यक्ष को निर्विरोध चुने जाने देगा लेकिन वह चाहता है कि सत्ता पक्ष प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विपक्ष को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दे।
दूसरे दिन 105 विधायकों ने ली शपथ
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन रविवार को विपक्ष के 105 विधायकों ने शपथ ली है। दरअसल इन सभी ने EVM के मुद्दे पर बीते 7 दिसंबर को शपथ लेने से इनकार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था। लेकिन अभी भी 8 विधायकों का शपथ लेना बाकी है।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अध्यक्ष चुनाव के बाद होगा राज्यपाल का अभिभाषण
बता दें कि विधायकों की शपथ और अध्यक्ष के चुनाव के होने के बाद सोमवार 9 दिसंबर को ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। वहीं नई विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में आगामी 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते 5 दिसंबर को शपथ के बाद कहा था कि शीतकालीन सत्र से पहले नए मंत्रिमंडल की घोषणा भी की जाएगी।
Bjp rahul narvekar will again become the speaker of the vidhan sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMFirst Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
May 18, 2026 | 01:28 PMपरीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
May 18, 2026 | 01:24 PMमुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
May 18, 2026 | 01:24 PMअमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
May 18, 2026 | 01:24 PMUP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














