Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाई जगताप के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज, किरीट सोमैया बोले- ऐसा अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर मानो हमला बोल दिया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विपक्ष के कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 30, 2024 | 09:30 AM

किरीट सोमैया (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कांग्रेस के नेता भाई जगताप चुनाव आयोग पर टिप्पणी करके फंसते नजर आ रहे है। हाल ही में कांग्रेस नेता भाई जगताप भाई जगताप ने चुनाव आयोग को कुत्ता कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद वे माफी मांगने के लिए भी तैयार नहीं है।

उनकी इस बयान पर अब बीजेपी के नेता उन्हें निशाना बना रहे है। बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मुंबई पुलिस आयुक्त के पास भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने इस तरह की टिप्पणी को चुनाव आयोग का अपमान बताया है और कहा है कि इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ किरीट सोमैया ने जल्द-से-जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले दो दिनों से विपक्ष के नेता ईवीएम और चुनाव आयोग को निशाना बनाने में नहीं चूक रहे है।

सम्बंधित ख़बरें

Exclusive: EX CEC बोले- कैंडीडेट हारने के बाद कोर्ट जाएं और खामियां उजागर करें, दुनिया देखेगी कौन सही है?

तमिलनाडु चुनाव में Robot का इस्तेमाल, वोटर्स को किया हैरान, ट्रेडिशनल अवतार में तमिल में की बात- VIDEO

बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील

PM Modi को कहा था ‘आतंकवादी’, अब इलेक्शन कमीशन ने मांगा जवाब; बढ़ सकती है मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें

#WATCH | Mumbai: On Congress leader Bhai Jagtap's "kutta" remark for Election Commission, BJP leader Kirit Somaiya says, "I have written to the Election Commission and also filed a complaint with Mumbai Police Commissioner. Such kind of insult, the humiliation of the Election… pic.twitter.com/1GfEJFLNcn — ANI (@ANI) November 30, 2024

चुनाव आयोग से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

किरीट सोमैया का बयान

कांग्रेस नेता भाई जगताप द्वारा चुनाव आयोग के लिए की गई ‘कुत्ता’ टिप्पणी पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “मैंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और मुंबई पुलिस आयुक्त के पास भी शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह का अपमान, चुनाव आयोग का अपमान जो एक संवैधानिक निकाय है, बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाई जगताप के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। पिछले दो दिनों में, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) सभी ईवीएम और चुनाव आयोग को निशाना बना रहे हैं क्योंकि सभी को स्थानीय निकाय मुंबई नगर निगम चुनाव का डर है जो मार्च 2025 में होने वाला है।”

भाई जगताप ने किया इंकार

शुक्रवार को भाई जगताप ने चुनाव आयोग के लिए अपनी ‘कुत्ता’ टिप्पणी पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं बिल्कुल भी माफ़ी नहीं मांगूंगा, जरा भी नहीं। अगर वे प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के दबाव में काम कर रहे हैं तो मैंने जो कहा है वह सही है। मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा। चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए है, न कि किसी की सेवा करने के लिए। मैं अपनी बात पर कायम हूं। चुनाव आयोग को टी.एन. शेषन की तरह काम करना चाहिए। आपकी वजह से लोकतंत्र बदनाम हो रहा है।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Bjp leader kirit somaiya says on congress leader bhai jagtap kutta remark for election commission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2024 | 09:30 AM

Topics:  

  • Election Commission
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.