Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों एक और लिस्ट, CM हेमंत सोरेन के खिलाफ युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उतारा मैदान में

झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की हैं। इसमें झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बहरेट सीट के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 28, 2024 | 11:19 AM

बरहेट विधानसभा सीट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब भारतीय जनता पार्टी ने दो उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बहरेट सीट के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमवार को दो उम्मीदवारों की यह सूची जारी की है। जिसमें भाजपा ने बरहेट और टुंडी सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

काफी विचार-विमर्श करने के बाद आखिरकार भाजपा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ नेता का चुनाव युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम के रूप में किया। अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान होना है।

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट

बंगाल बाद में, पहले झारखंड की सत्ता पाने की तैयारी! जेपी नड्डा ने संभाली कमान

पहले BJP नेताओं से मुलाकात…अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?

बिहार के बाद झारखंड में भी NDA सरकार! बीजेपी नेता से CM हेमंत की मुलाकात, सूबे में बढ़ी सियासी हलचल

बता दें कि इस सीट को झामुमो का गढ़ माना जाता है और साल 2014 से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से चुनाव लड़ते आ रहे है और चुनाव में जीत हासिल करते आए है।

दो उम्मीदवारों की सूची जारी

भाजपा ने झारखंड में बरहेट विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया।

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने बरहेट विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलीयेल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा। विकास महतो टुंडी सीट से चुनावी मैदान में हैं। pic.twitter.com/UqNWVnQDs9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2024

यह भी पढ़ें-  झामुमो ने दो IPS समेत CEC को हटाने के लिए पत्र लिखा, BJP पर लगाए आरोप

बरहेट सीट पर नहीं जीती भाजपा

बरहेट विधानसभा सीट संताल परगना के साहिबगंज जिले में स्थित है। इस सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी को एक भी जीत नहीं मिली है। तो वहीं देखा जाए तो साल 1980 और साल 1985 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर थॉमस हांसदा बरहेट विधानसभा सीट से विधायकर चुने गए थे।

इसके बाद साल 1990, 1995 और साल 2000 में तीन बार लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर हेमलाल मुर्मू ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद फिर 2005 में बरहेट विधानसभा सीट से थॉमस सोरेन जीते थे।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम आबादी और बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने झारखण्ड सरकार पर निशाना साधा

2009 में भी हेमलाल मुर्मू इस सीट से जीते थे, लेकिन इसके बाद 2014 से रूख बदला। 2014 में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और दिशोम गुरु के बेटे हेमंत सोरेन ने इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद 2019 की जीत के बाद हेमंत सोरेन यहां झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए थे।

Bjp leader gamaliel hembram against cm hemant soren from barhait assembly seat in jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 11:00 AM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.