Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव : CM हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, BJP ने झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ा ही है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि BJP ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा'' और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 09, 2024 | 12:59 PM

हेमंत सोरेन-प्रधानमंत्री मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि BJP ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा” और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।

इतना ही नही सुबे के मुख्यमंत्री सोरेन ने यह भी आरोप लगाया कि BJP नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘‘डबल इंजन” वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है।

CM सोरेन ने भी दावा किया, ‘‘BJP ने पिछले 20 सालों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। यहां गाय को हम खिलाते हैं और इसका दूध वे ले जाते हैं। अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड आज सबसे गरीब राज्यों में से एक बन चुका है।”

यहां पढ़ें  –  झारखंड: चुनाव के पहले CM हेमंत के करीबी के यहां पड़ी IT रेड, बोली BJP- ये मोदी जी का नया भारत

CM सोरेन ने BJP पर यह भी आरोप लगाया कि, ‘‘हम संसाधनों – कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।”

यहां पढ़ें –  झारखंड चुनाव से पहले IT का एक्शन! CM हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार के घर मारी रेड

इस बाबत CM सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद भी आज राज्य को 1।36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया। उन्होंने BJP पर ‘‘सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक घृणा के तय एजेंडे” पर काम करने का आरोप लगाया तथा यह भी दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा अब सब तरफ से खत्म हो रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Bjp has broken the back of poor states squeezed jharkhand like a lemon hemant soren

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 12:59 PM

Topics:  

  • BJP
  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

अम्मान से पीएम मोदी का बड़ा संदेश; आतंक के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, किंग अब्दुल्ला से क्या हुई बात?

2

PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक, नितिन नबीन को ही क्यों मिला BJP का कमान; जानें अंदर की कहानी- VIDEO

3

मेसी-मोदी की मुलाकात क्यों हुई रद्द? आखिरी मौके पर इस कारण बदला गया GOAT का पूरा शेड्यूल!

4

Year Ender 2025: मोदी का कूटनीतिक ‘मेगामूव’, मिडिल ईस्ट से ग्लोबल साउथ तक भारत कैसे बना भरोसेमंद?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.