Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने दूसरी लिस्ट में किया 22 नामों का ऐलान, जानिए किस सीट पर उतारे प्रत्याशी

महाराष्ट्र में 20 नवंबर विधानसभा चुनाव को होंगे। इसके लिए बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवाराें की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 22 प्रत्याशियों की घोषणा की है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 26, 2024 | 06:11 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में 20 नवंबर विधानसभा चुनाव को होंगे। इसके लिए बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवाराें की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 22 प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। वहीं दूसरी लिस्ट में 22 नामों का ऐलान किया है। अब तक बीजेपी ने कुल 121 प्रत्याशियों की घोषणा की।

बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट में धुले ग्रामीण से राम भदाणे, मलकापुर से चैनसुख संचेती, अकोट से प्रकाश भारसाकले, अकोला पश्चिम से विजय अग्रवाल, वाशिम से श्याम खोडे को टिकट दिया गया है। वहीं पुणे कैंट से सुनील ज्ञानदेव कांबले, नासिक मध्य से देवयानी फरांदे और उल्लासनगर से कुमार आयलानी को चुनावी मैदान में उतारा है।

BJP releases the second list of 22 candidates for the #MaharashtraElection2024. Elections in Maharashtra will be held on November 20, while the counting of votes will take place on November 23. pic.twitter.com/Vk9LgHaSom — ANI (@ANI) October 26, 2024

इन प्रत्याशियों को दिया गया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने गड़चिरोली विधानसभा सीट से मिलींद नरोटे,  राजुरा से देवराव भोगले, ब्रम्हपुरी से कृष्णलाल सहारे, वरोरा से करण देवतले, नासिक मध्य से देवयानी फरांदे, विक्रमगढ़ से हरिश्चंद्र भोये, पेन से रवींद्र पाटिल, लातूर ग्रामीण से रमेश कराड को प्रत्याशी बनाया है।

सम्बंधित ख़बरें

छोटे दलों को मिटाने की हो रही साजिश, संघ-भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर का प्रहार

‘मोहन बैंगन…ईस्ट बैंगन’ खेल मंत्री मंडाविया की फिसल गई जुबान, VIDEO पोस्ट कर TMC ने मचाया बवाल

‘नरेंद्र’ हुए ‘सरेंडर’ का नारा राहुल ने फिर दोहराया, दादी की दिलेरी याद दिला PM मोदी पर कसा तंज

जनाधार बढ़ाने के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, देशभर के नेताओं ने मुंबई में डाला डेरा

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए शरद पवार गुट ने जारी की एक और सूची, 22 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से तो भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी विधानसभा सीट से टिकट दिया था।

महायुति में भाजपा, शिवसेना व एनसीपी शामिल

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है। सत्ताधारी गठबंधन में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा लॉरेंस बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ने का मिला ऑफर

Bjp announced 22 names in the second list for maharashtra elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 05:50 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.