Bhabanipur Seat Result: अपनी भी सीट नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, आखिरी दौर में जीते शुवेंदु अधिकारी
Mamata Banerjee Bhabanipur Loss: भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की हार ने सबको चौंका दिया है। भाजपा के शुवेंदु अधिकारी ने आखिरी दौर की गिनती में जीत हासिल की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी, शुवेंदु अधिकारी
Mamata Banerjee Constituency Final Result: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 166 सीटें जीत ली हैं और 42 पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 59 सीटें अपने नाम कीं और 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। अब खबर आ रही है कि भवानीपुर से ममता बनर्जी हार गई हैं। वे काउंटिंग सेंटर में करीब 5 घंटे रहीं। बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।
बता दें कि बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर के बाहर भी आज तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, जब ममता बनर्जी अचानक यहां पहुंचीं। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत के आरोप लगाए। इस सीट पर कई राउंड तक ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई थी।
15 हजार से ज्यादा वोटों से हारीं ममता
भवानीपुर सीट पर सभी 20 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां से सुवेंदु को कुल 73463 वोट मिले। वहीं ममता बनर्जी को कुल 58349 वोट मिले। यानी ममता बनर्जी इस सीट पर कुल 15114 वोटों से चुनाव हार गई हैं। पिछले चुनाव में बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनाव हराया था। इसके बाद उन्होंने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा था और विधानसभा पहुंचीं थीं।
सम्बंधित ख़बरें
SBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
West Bengal: CAA नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून, CM सुवेंदु ने कहा 6 महीने में निपटेंगे सभी लंबित आवेदन
सोने की चमचमाती बिस्कुट, 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, बंगाल में सरकारी बस ड्राइवर ही निकला धन कुबेर, CM भी दंग!
ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर सीटें लूटने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- आखिरकार बंगाल में TMC ने मानी हार, ममता की करीबी सायोनी घोष का आया रिएक्शन; जानिए क्या कहा?
ममता बनर्जी भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पहुंची थी। ममता ने दावा किया कि आईडी कार्ड होने के बावजूद उनको अंदर नहीं आने दिया। ममता ने कहा कि ‘BJP दानवों की पार्टी है, 100 से अधिक सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।’
