Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assembly Elections 2026 Live: केरलम, असम और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

Assembly Elections 2026 Live Updates: केरलम, असम और पुडुचेरी में आज यानी 9 अप्रैल को वोटिंग शुरू हो चुकी है। कुल मिलाकर 296 सीटों पर 1,849 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 09, 2026 | 07:35 AM
LIVE

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव अपडेट, फोटो- नवभारत डिजाइन

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 09 Apr 2026 07:35 AM (IST)

    09 Apr 2026 07:35 AM (IST)

    Keralam Elections Live Updates: वोट देने के लिए कतार में खड़े दिखे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर

    केरल विधानसभा चुनाव 2026 में राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े नजर आए, जहां उन्होंने आम मतदाताओं के साथ अपनी बारी का इंतजार किया।

    VIDEO | Kerala Elections 2026: State BJP president Rajeev Chandrasekhar waits in queue to cast his vote at a polling booth in Thiruvananthapuram. #AssemblyPollsWithPTI#KeralaPollsWithPTI

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bvkX6iakMx

    — Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026

  • 09 Apr 2026 07:08 AM (IST)

    09 Apr 2026 07:08 AM (IST)

    Puducherry Elections Live Updates: पुडुचेरी चुनाव में पीएम मोदी की मतदाताओं से बड़ी अपील

    प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की शुरुआत पर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की। खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आने को कहा।

    As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.

    — Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026

  • 09 Apr 2026 06:50 AM (IST)

    09 Apr 2026 06:50 AM (IST)

    असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जोरहाट में मॉक पोल जारी

    असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जोरहाट के DCB गर्ल्स हाई स्कूल में सुबह 7 बजे मतदान से पहले मॉक पोल जारी है। 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों के लिए 1.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

    VIDEO | Assam Elections 2026 Mock polling underway at DCB Girls High School, Jorhat, before voting begins at 7 am.

    More than 1.5 lakh security personnel have been deployed as part of arrangements for Thursday's polling in Assam that will decide the fate of 722 candidates hoping… pic.twitter.com/xmXkIAdELp

    — Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026

  • 09 Apr 2026 06:22 AM (IST)

    09 Apr 2026 06:22 AM (IST)

    केरल विधानसभा चुनाव को लेकर मॉक पोल की तैयारियां

    केरल विधानसभा चुनाव को लेकर मॉक पोल की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। एसएनडीपी नर्सरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू हो रही है। कांग्रेस सांसद Hibi Eden इसी बूथ पर अपना वोट डालने वाले हैं।

    #WATCH | Kochi, Keralam: Preparations underway for Mock poll for the Keralam Assembly Elections. Visuals from SNDP Nursery School, polling Station, where the mock poll will begin. Congress MP Hibi Eden will cast his vote here. pic.twitter.com/zuK6LvkvPJ

    — ANI (@ANI) April 9, 2026

Assembly Elections Voting 2026: विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर है। तकरीबन एक महीने तक चले जोरदार प्रचार के बाद केरलम, असम और पुडुचेरी में आज यानी 9 अप्रैल को 296 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान शुरू हो गया है। केरलम की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग के लिए आज मंच तैयार है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। तीनों राज्यों में कुल 1,849 उम्मीदवार मैदान में हैं। कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का बना हुआ है।

केरलम में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय रूप ले चुका है, जहां एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। चुनाव प्रचार में नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और पी. विजयन जैसे बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। तीनों ही राज्यों में सियासी पारा बढ़ा हुआ है और मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल बन गया है। चुनाव आयोग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है और दावा कर रहा है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां हैं। असम में हर मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात हैं।

केरलम, असम और पुडुचेरी चुनाव से जुड़ी ताजा खबरों के लिए इस पेज को स्क्रॉल करें-

सम्बंधित ख़बरें

पुडुचेरी, केरलम और असम में वोटिंग का हुआ आगाज, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात, जानें लेटेस्ट अपडेट

वोटिंग से ठीक पहले गोवा में रद्द हुआ विधानसभा उपचुनाव, बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों लगाई रोक?

पहले हिमंता की पत्नी…अब भाई पर भी गंभीर आरोप, पवन खेड़ा का नया खुलासा; असम की राजनीति में मचा हड़कंप

बंगाल चुनाव: मालदा हिंसा पर NIA का सनसनीखेज खुलासा! इस तरह जुटाई गई थी भीड़; अचानक बंद हुए थे सीसीटीवी कैमरे

Assembly elections 2026 live updates april 9 keralam assam puducherry voting latest news in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 06:00 AM

Topics:  

  • Assam
  • Assam Assembly Election
  • Assembly Election 2026
  • Kerala
  • Keralam Assembly Election
  • Puducherry Assembly Election
  • Puducherry News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.