Exit Poll 2026: कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे? पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस बार हुआ बंपर मतदान
Election Exit Poll: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी होंगे। इस बार बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान ने रोमांच बढ़ा दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Navbharat)
Assembly Elections Results: पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के बीच अब लोगों की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। अलग-अलग राज्यों में मतदान प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब चुनावी रुझानों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही वोटिंग समाप्त हो गई थी। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है।
सभी राज्यों में इस बार भारी मतदान
मतदान प्रतिशत की बात करें तो पुडुचेरी में करीब 89.87%, असम में 85.91% और केरल में 78.27% वोटिंग दर्ज की गई। तमिलनाडु में लगभग 84.69% मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में करीब 92.88% वोटिंग देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
कब आएगा एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल तब तक जारी नहीं किए जा सकते जब तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म न हो जाए। भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, आखिरी वोट पड़ने से पहले एग्जिट पोल प्रकाशित या प्रसारित करना प्रतिबंधित होता है।
इसलिए पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। आमतौर पर शाम 6 बजे के बाद टीवी चैनलों और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इन्हें जारी किया जाता है। आप नवभारत लाइव पर बुधवार शाम 6 बजे सबसे सटीक एग्जिट पोल देख सकते हैं।
पिछली बार के नतीजे
| राज्य | कुल सीटें | जीतने वाला दल/गठबंधन | सीटें | मुख्य विपक्ष | सीटें |
|---|---|---|---|---|---|
| असम | 126 | भारतीय जनता पार्टी + एनडीए | 75 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गठबंधन | 50 |
| केरल | 140 | वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) | 99 | यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) | 41 |
| पुडुचेरी | 30 | ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस + एनडीए | 16 | कांग्रेस गठबंधन | 9 |
| तमिलनाडु | 234 | द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन | 159 | अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन | 75 |
| पश्चिम बंगाल | 294 | ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस | 215 | भारतीय जनता पार्टी | 77 |
क्या होता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल ऐसे सर्वे होते हैं, जो मतदाताओं से वोट डालने के तुरंत बाद किए जाते हैं। आमतौर पर ये मतदान केंद्रों के बाहर किए जाते हैं, जहां चुनिंदा मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी के सिंघम की बंगाल में दहाड़, पुलिस ऑब्जर्वर बनते ही एक्शन में आया ये आईपीएस, जानिए कौन हैं अजय पाल शर्मा?
इन सर्वे का उद्देश्य आधिकारिक नतीजों से पहले चुनावी रुझानों का अनुमान लगाना होता है। मीडिया संस्थान और निजी एजेंसियां इन्हें कराती हैं, हालांकि ये अंतिम परिणाम नहीं होते बल्कि एक अनुमान भर होते हैं।
