साउथ के इन सितारों ने निभाया लोकतंत्र का सबसे बड़ा कर्तव्य, वोट डालकर दिया जागरूकता का संदेश

Celebrity Casts Vote Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में फिल्म और खेल जगत के कई बड़े सितारों ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इन हस्तियों ने न सिर्फ अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाया, बल्कि आम लोगों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
celebs casts votes in TN Election
क्रिकेटर आर अश्विन, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और साक्षी अग्रवाल, फोटो- सोशल मीडिया
Updated on
Actress Keerthy Suresh Casts Vote
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने भी वोट डालकर लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाया और लोगों से मतदान करने की अपील की।
Actress Sakshi Agarwal Casts Vote
अभिनेत्री और मॉडल साक्षी अग्रवाल ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
R ashwin and Varun Chakaravarthy
क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और अपनी जिम्मेदारी निभाई। साथ ही क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
RJ Balaji and Viduthalai Chiruthaigal
आरजे बालाजी ने मतदान के बाद लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है और हर किसी को अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया।
prabhu deva and karuna nas
कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभु देवा ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अभिनेता और नेता करुणास ने चेन्नई के वडापलानी इलाके में अपने परिवार के साथ वोट डाला।
actor yogi babu
अभिनेता योगी बाबू ने अपनी पत्नी के साथ चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला और लोगों से भी मतदान करने की अपील की।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com