सपा ने जारी की यूपी उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, इन दिग्गजों को मिला मौका
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने विधानसभा की 6 सीटों के लिए प्रत्याशीयों के नाम का ऐलान कर दिया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
BJP ने GST को सांप-सीढ़ी का खेल बना दिया, मोदी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने विधानसभा की 6 सीटों के लिए प्रत्याशीयों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें करहल से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजित प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मझवां से ज्योति बिंद को इस बार टिकट मिला है।
जानकारी दें कि इस बार पार्टी ने सीसामऊ सीट पर निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया है। वहीं, मिल्कीपुर सीट पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बाबत सपा द्वारा अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर पोस्ट की गयी सूची के मुताबिक, करहल सीट पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
यहां पढ़ें – महंगाई से लड़ाई जारी, नहीं कम हुई आपकी लोन EMI
सम्बंधित ख़बरें
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
गौरतलब है कि साल 2022 में यह सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीती थी लेकिन इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से सांसद चुने जाने के चलते उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लिहाजा अब इस सीट पर उपचुनाव होगा। इसके अलावा, सपा ने सीसामऊ सीट पर निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया है। एक आपराधिक मामले में सजा सुनाये जाने के कारण इरफान की सदस्यता खत्म किये जाने की वजह से यह सीट रिक्त हुई है।
pic.twitter.com/U8j8UEF40W — Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 9, 2024
वहीं अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर सपा ने फैजाबाद सीट से पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दिये जाने के कारण खाली हो चुकीहै। सपा ने इसके अलावा फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझवां से डॉक्टर ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड- आज देशभर में डॉक्टर्स की भूख हड़ताल, मुश्किल में ममता बनर्जी, क्या देना होगा ‘इस्तीफा’
जानकारी हो कि प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से नौ सीटें उसके विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थीं।
गौरतलब है कि सीसामऊ सीट पर, सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के प्रमुख घटक दल सपा ने कहा है कि वह गठबंधन की अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी। कांग्रेस उपचुनाव से गुजरने जा रही पांच सीटों पर दावेदारी कर रही है। हालांकि उसने हरियाणा विधानसभा चुनाव में सपा को एक भी सीट नहीं दी थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
