Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैसे देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी सपा, क्या अखिलेश यादव सीख चुके हैं सियासत का धोबी पछाड़ दांव?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में एनडीए को पूर्ण बहुमत ज़रूर मिला है। लेकिन इस बार उसे करारा नुकसान झेलना पड़ा है। एनडीए और बीजेपी को हुए इस नुकसान के पीछे सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश है। जहां सपा-और कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एनडीए को महज 36 सीटों पर रोक दिया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 05, 2024 | 11:14 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं। नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत ज़रूर मिला है। लेकिन इस बार उसे करारा नुकसान झेलना पड़ा है। एनडीए और बीजेपी को हुए इस नुकसान के पीछे सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश है। यहां सपा-और कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एनडीए को महज 36 सीटों पर रोक दिया है। इसके पीछे क्या कारण रहे हैं? सपा ने कैसे इस बार इतनी लंबी छलांग लगा दी है? आइए जानते हैं–

लोकसभा चुनाव 2024 में के नतीजे सामने आ चुके हैं। केन्द्र में एक बार फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन इस बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। एक तरफ एनडीए को जहां इस चुनाव में 292 सीटें हासिल हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ‘इंडिया’ को भी 234 सीटों पर जीत मिली है। चुनाव नतीजों के मुताबिक दिल्ली की कुर्सी भले ही एनडीए को मिलती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन पिछले दो चुनाव की तरह बीजेपी अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल करने में नाकाम रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में हुआ नुकसान है।

एनडीए को जनादेश पर हाथ से निकला उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को इन चुनावों में सबसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। 2014 की मोदी लहर में एनडीए को यहां 73 सीटें मिली थी। जिसमें 71 सीटें अकेले भाजपा ने जीती थीं और 2 सीटों पर अपना दल ने बाजी मारी थी। 2019 में एनडीए को थोड़ा सा नुकसान हुआ लेकिन फिर भी वह 64 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा था। तब बीजेपी ने अकेल 62 सीटें हासिल की थी जबकि अपना दल अपनी दो सीटें बचानें में कामयाब रहा था। इन दोनों चुनाव की तुलना में देखा जाए तो इस बार यानी 2024 में यहां अर्श से फर्श पर आ गिरी है।

सपा ने किया जबरदस्त कमबैक

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को यूपी में कुल 36 सीटों पर ही जनादेश मिला है। जिसमें 33 पर बीजेपी, दो पर राष्ट्रीय लोकदल और एक सीट पर अपना दल को जीत मिली है। दूसरी तरफ इस बार सपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 37 सीटों पर बाजी मारी है जबकि 2019 में उसे 5 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस भी 2019 के मुकाबले 1 से 6 सीटों पर पहुंच गई है। इस लिहाज से देखा देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है। जबकि पूरे देश में वह बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कैसे यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बनी सपा?

2024 लोकसभा चुनाव में सपा की इस अप्रत्याशित सफलता की चर्चा चारों ओर हो रही है। राजनीति रणनीति के साथ-साथ नैरेटिव का भी खेल है। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव संविधान बचाओ और आरक्षण बचाओ का नैरेटिव निचले स्तर तक पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। जिसका उसे फायदा भी मिला है। इसके अलावा राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव की तरह परिपक्व होते नज़र आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने चुनाव के दौरान जब कई सीटों पर अंतिम समय में उम्मीदवार बदले तो उनकी आलोचना हुई। लेकिन राजनीति के अच्छे जानकार इसे गुगली करार दे रहे हैं। जिसने कई सीटों पर बीजेपी को क्लीन बोल्ड करने का काम किया है।

कांग्रेस से गठबंधन का भी हुआ फायदा!

माना जाता है कि कोई भी पदयात्रा या और सड़क पर किया गया संघर्ष कभी खाली नहीं जाता। इसका ताज़ा उदाहरण भी 2024 को लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। कांग्रेस व राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली। चुनाव से पहले यह यात्रा यूपी से होकर गुज़री, सामाजिक न्याय, संविधान बचाओ और आरक्षण बचाओ का नैरेटिव जनता के बीच में गया। सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ और दोनों ही दलों को फायदा भी हुआ।

Akhilesh yadav defeats bjp in uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2024 | 11:10 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

उत्तर प्रदेश के इन विश्वविद्यालयों में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती का अवसर, जल्द कर सकेंगे आवेदन

2

मोदी गाली मामले पर इंडिया गठबंधन पर भड़कीं पूजा पाल, कहा- PM का सम्मान, हर नागरिक का सम्मान

3

योगी कैबिनेट की बैठक आज, संभल की रिपोर्ट पेश होगी, नई नीतियों पर मुहर की तैयारी

4

यूपी में आज से चलेगा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान, सभी 75 जिलों में एक साथ बजेगा बिगुल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.