उत्तर प्रदेश के इन विश्वविद्यालयों में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती का अवसर, जल्द कर सकेंगे आवेदन
University Jobs: उत्तर प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में नॉन टीचिंग पदों पर कुल 948 भर्ती निकलेंगी। इन पदों पर भर्ती विश्वविद्यालय के प्रशासन और व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के लिए किया जाएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आई है। जिसमें तीन विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग पदों पर कुल 948 भर्ती को मंजूरी दी गई है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अवसर बेहतर मौके ला सकता है। इन विश्वविद्यालयों में अस्थायी नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती की जाएगी जिसकी अवधि 28 फरवरी 2026 तय की गई है। इसके अलावा कई पद आउटसोर्सिंग द्वारा भी भरे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में यह भर्ती गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद, मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में होगी। इससे विश्वविद्यालय को सुचारू रूप से चलाने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होगी। सरकार द्वारा यह बताया गया कि इन पदों में 468 अस्थायी और 480 आउटसोर्सिंग पदों को भरा जाएगा।
खुद को हिंदू मानने से इनकार से लेकर सपा में टूट के दावे तक, किस विचारधारा की राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर?
‘अगर सपा से बागी हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा’, ओपी राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का पलटवार
SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन
इस भर्ती के द्वारा प्रशासनिक से लेकर ग्राउंड लेवल तक हर काम के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। अस्थायी पदों में लैब टैक्नीशियन, असिस्टेंट इंजीनियर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट जैसी भर्तियां की जाएंगी। इन पदों को भरने से विश्वविद्यालय में मेडिकल और टेक्निकल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
इसके अलावा आउटसोर्सिंग के जरिए चौकीदार, माली, ड्राइवर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसी भर्तियां की जाएंगी। जिसमें सफाई कर्मी से लेकर ड्राइवर तक हर लेवल के लिए नौकरी का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश में इन भर्ती से युवाओं में रोजगार का नया अवसर खुलेगा।
भर्ती प्रक्रिया एकदम पारदर्शी तरीके से होगी और अस्थायी पदों पर भर्ती उप सेवा चयन आयोग, सीधी भर्ती पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति से होगी। इसके अलावा आउटसोर्सिंग वाले पदों पर आवेदन जेम पोर्टल के जरिए लिया जाएगा। बता दें कि फिलहाल इन पदों पर भर्ती शुरू नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि विश्वविद्यालय में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष होगी और किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया जाएगा। इन भर्तियों को सिर्फ युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों इसलिए नहीं बल्कि विश्वविद्यालय का प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था मजबूती से चले इसलिए किया जाएगा। इससे युवाओं में नई उम्मीद और जोश आएगा।
