Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाविकास अघाड़ी के लिए खतरे की घंटी बनी महाराष्ट्र में अखिलेश की एंट्री, डिमांड पूरी न होने पर टूटेगा ‘इंडिया’ गठबंधन!

महाराष्ट्र में चुनावी महाभारत के लिए चुनाव आयोग ने भीष्म पितामह की मानिंद शंखनाद कर दिया है। राज्य में हाई लेवल सियासी गर्मी को दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दोगुना कर दिया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 19, 2024 | 09:16 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में चुनावी महाभारत के लिए चुनाव आयोग ने भीष्म पितामह की मानिंद शंखनाद कर दिया है। 288 मोर्चों पर होने वाली इस चुनावी जंग का ऐलान होते ही राज्य में राजनीतिक पारा हाई हो चुका है। वहीं, शुक्रवार को दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस गर्मी को दोगुना कर दिया है। अखिलेश की एंट्री से महाविकास अघाड़ी टेंशन में है तो वहीं, इंडिया गठबंधन में क्लेश की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

लोकसभा चुनाव में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी सपा के हौसले बुंलद नज़र आ रहे हैं। वह, उत्तर प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में पैर पसारने और पैठ बनाने के लिए बेताब दिखाई दे रही है। यही वजह है कि वह महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम से लड़ने के लिए तैयार है।

महाराष्ट्र में बढ़ रही सपा की पैठ

महाराष्ट्र में 2014 में सपा के एक उम्मीदवार ने चुनावों में जीत दर्ज की थी। वहीं, 2019 विधानसभा चुनाव में उसके दो उम्मीदवारों ने विजयश्री हासिल की। एक वजह यह भी है कि सपा यहां इस बार और ज्यादा की उम्मीद के साथ चुनाव लड़ने के मूड में दिखाई दे रही है। इसके लिए सपा मुखिया ने राज्य का दौरा भी किया है। वैसे तो लोकसभा चुनाव के समय से समाजवादी पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक का हिस्सा है। लेकिन महाराष्ट्र में सपा की एंट्री ने महाविकास अघाड़ी की टेंशन बढ़ा दी है।

अखिलेश यादव ने की डिमांड

दरअसल, महाविकास अघाड़ी में अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है। एमवीए में शामिल तीनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर अभी सहमति भी नहीं बनी है और दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने 12 सीटों की डिमांड कर दी है। अखिलेश यादव ने शनिवार को धुलिया में कहा कि उन्होंने 12 सीटों की मांग की है। हमारे दो विधायक ऑलरेडी हैं।

“समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी है, दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/kZiVg04JfN — Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 19, 2024

पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार

अखिलेश यादव की इस मांग ने एमवीए को चिंतित कर दिया है। क्योंकि सपा मुस्लिम बहुल सीटों पर दावा ठोंक रही है। पांच सीटों पर तो उन्होंने उम्मीदवार उतार भी दिए हैं। इनमें मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आसिम आजमी, भिवंडी वेस्ट से रियाज आजमी, भिवंडी ईस्ट से रईस शेख, धुलिया से इरशाद भाई जागीरदार और मालेगांव से शाने हिंद शामिल हैं।

क्यों बढ़ गई है MVA की टेंशन

सपा ने जिन 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं वह मुस्लिम बहुल सीटें मानी जाती हैं। इतना ही नहीं यहां से अखिलेश ने टिकट में भी मुस्लिम कैंडीडेट्स को दिया है। मुस्लिम वोटर्स पर कांग्रेस और एनसीपी की भी नजर रहती हैं। लेकिन जिस तरह से अखिलेश फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं ऐसे में महाराष्ट्र का मुस्लिम वोटर्स अखिलेश को अपना नया नुमाइंदा समझ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस और एनसीपी को नुकसान होना तय है।

टूट सकता है इंडिया गठबंधन!

हालांकि अखिलेश यादव अभी एमवीए के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। अखिलेश यादव गठबंधन धर्म निभाने के लिए जाने भी जाते हैं। ऐसे में चर्चा है कि अखिलेश बड़ा दिल दिखाते हुए डिमांड को कम कर देंगे। लेकिन अगर सहमति नहीं बन पाती है तो एक तरफ इंडिया गठबंधन में फूट का ख़तरा रहेगा और दूसरी तरफ एमवीए को नुकसान होने के चांसेस भी बढ़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में महायुति हारी तो केंद्र में भी गिर जाएगी सरकार

Akhilesh entry in maharashtra became a danger signal for mahavikas aghadi india alliance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2024 | 09:12 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

सपा ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, अबू आजमी ने बोले- कांग्रेस और MVA से हमेशा मिला धोखा

2

खत्म होगा सपा-कांग्रेस का रिश्ता? बिहार की हार के बाद UP में सियासी भूचाल, अखिलेश तक पहुंच गया मैसेज

3

‘वोट चोरी’ का आरोप! अखिलेश बोले- BJP हारते हुए बूथों पर ही SIR करा रही

4

FACT CHECK : अखिलेश का दो साल पुराना वीडियो, बिहार चुनाव का बताकर वायरल… जानिए इसका सच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.