Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजित पवार की एनसीपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान

अजित पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जम्मू-कश्मीर के प्रभारी बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुलवामा जिले में चुनाव लड़ने के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 28, 2024 | 04:54 PM

अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अजित पवार की नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुलवामा जिले में चुनाव लड़ने के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने त्राल से मोहम्मद यूसुफ हजाम, पुलवामा से इश्तियाक अहमद शेख और राजपुरा से अरुण कुमार रैना को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये सभी उम्मीदवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में घड़ी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इसके पहले अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। जारी की गई सूची में 26 प्रचारकों का नाम शामिल है। जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में एनडीए पर प्रेशर बना रहे ओपी राजभर, जानिए चुनावी समर में क्या होगा इसका असर?

ये होंगे स्टार प्रचारक

एनसीपी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, कोहिल, बृजमोहन श्रीवास्तव, शेल जलालुद्दीन, छगन भुजबल, रूही अंजुमन, पार्थ पवार, उमा शंकर यादव, नवीन कुमार, धीरज शर्मा, चैतन्य मानकर (सनी), फैज अहमद फैज, या मुर्ंतज़ आलम रिज़वी, तारिक रसोड़ी, के.लटियाल, अरुण रैना, फैयाज अहमद डार, हारिस ताहिर भट, फिरोज अहमद रंगराज, तवसील भट, संजय कौत, लेशाद अहमद गनी, आइशिया बेगम, सलीमा अख्तर का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:- रमेश चेन्निथला ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था का हुआ बंटाधार

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं। इसके तहत 18 सितंबर को पहले चरण में कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ रही है। पार्टी यह चुनाव किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन किए बिना लड़ रही है। अन्य चरणों के उम्मीदवारों के नाम और अन्य संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

Ajit pawars ncp announced candidates for jammu and kashmir assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2024 | 09:01 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Jammu and Kashmir Assembly Elections
  • NCP

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में आफत की बारिश! फसल नुकसान पर कैबिनेट में हड़कंप, CM फडणवीस ने दिए राहत के आदेश

2

पवार में पद तो शिंदे गुट में इंतजार! NCP में एंट्री को लेकर उत्साह, शिंदे से शिवसेना निराश

3

कृषि विभाग में है बहुत सिरदर्द, कृषि मंत्री भरणे बोले- इससे तो ज्यादा अच्छा था खेल मंत्रालय

4

अजित पवार का जलगांव दौरा: शहीद स्मारक निर्माण को 4.5 करोड़ की मंजूरी, किसानों व उद्योग पर सख्त रुख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.