अजित पवार ने खेला इमोशनल कार्ड, बोले- लोकसभा चुनाव में ‘साहेब’ को खुश किया, इस बार मुझे प्रसन्न करें
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को बारामती के लोगों से विधानसभा चुनाव में उन्हें उसी तरह से खुश करने की अपील की, जैसे उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘साहेब' को किया था।
- Written By: आकाश मसने
बारामती में प्रचार के दाैरान लोगों से बात करते अजित पवार (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
बारामती: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार बारामती से चुनावी मैदान में है। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों ने अजित पवार बारामती में है। बारामती में चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने लाेगों से एक अपील की है। उन्होंने अपने लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को बारामती के लोगों से विधानसभा चुनाव में उन्हें उसी तरह से खुश करने की अपील की, जैसे उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘साहेब’ को किया था। ‘साहेब’ से अजित पवार का इशारा उनके चाचा शरद पवार की तरफ था।
लोकसभा चुनाव में पत्नी की हुई थी हार
लोकसभा चुनाव में बारामती में हुए एक ‘हाई-प्रोफाइल’ मुकाबले में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को करारी शिकस्त दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
नागपुर हिंगना अपडेट: वार्ड नंबर 10 में नगरसेवक पद के लिए आज मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी
शिवसेना UBT के बाद अब टूटेगी शरद पवार की NCP, शिंदे के नक्शेकदम पर सुनेत्रा पवार? चौंकाने वाला खुलासा
नवभारत संपादकीय: बीजेपी के विस्तार के बीच विपक्षी रणनीति पर मंथन तेज, सियासी समीकरण बदलने के संकेत
जुलाई 2023 में अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई नेता राज्य में एकनाथ शिंदे की शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे, जिससे शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में अजित पवार के बिना नहीं बनेगी सरकार, जानिए ऐसा क्यों बोले NCP नेता नवाब मलिक
भतीजे युगेंद्र से है अजित पवार का मुकाबला
एनसीपी प्रमुख अजित पवार 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। अजित का मुकाबला उनके भतीजे और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है।
युगेंद्र पवार ने 28 अक्टूबर को जब बारामती सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, तो शरद पवार और सुप्रिया सुले उनके साथ थे। अजित पवार रविवार को बारामती तहसील के कई गांवों में जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर बात की।
इस दौरान सांवल गांव में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि ‘‘अगर सुप्रिया लोकसभा चुनाव हार जातीं, तो साहेब (शरद पवार) को इस उम्र में कैसा महसूस होता, यही सोचकर आपने उन्हें वोट दिया, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में मुझे वोट दें।”
यह भी पढ़ें:– उल्हासनगर विधानसभा सीट पर महायुति को मिला इस पार्टी का समर्थन, MVA पर साधा निशाना
क्या बोले अजित पवार?
अजित पवार ने कहा कि ‘‘आपने लोकसभा चुनाव में ‘साहेब’ को खुश किया, अब विधानसभा चुनाव में मेरे पक्ष में मतदान कर मुझे प्रसन्न करें। ‘साहेब’ अपने तरीके से काम करेंगे, मैं अपने तहसील के विकास के लिए अपनी शैली में काम करूंगा।”
एक अन्य गांव में लोगों से चर्चा के दौरान बारामती से प्रत्याशी अजित पवार ने दावा किया कि बारामती के लोगों को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने नियमों से परे जाकर काम किया।
