Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से अबू आजमी की जीत, नवाब मलिक की करारी हार

मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सपा नेता अबू आजमी ने विजय जुलूस निकाला और क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 23, 2024 | 05:13 PM

नवाब मलिक व अबू आजमी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। अब कई सीटों के परिणाम आने शुरू हो गए है। 5 बजे तक 90 से अधिक विधानसभा सीटों के नतीजें आ चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 36 सीटों पर भाजपा ने अब तक जीत दर्ज की है। वहीं शिवसेना ने 18 तो एनसीपी ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। महाराष्ट्र की हॉट सीटों में से एक मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट का परिणाम भी आ चुका है।

विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन इस चुनाव में खराब रहा। एमवीए में शामिल समाजवादी पार्टी ने एक सीट से जीत दर्ज की और एक सीट पर आगे चल रही है। मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एआईएमआईएम के अतीक अहमद खान को 12753 वोटों से हराया है।

मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सपा नेता अबू आजमी ने विजय जुलूस निकाला और क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने एनसीपी नेता नवाब मलिक पर जमकर निशाना साधा है।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नवाब मलिक का राज ठाकरे पर बड़ा हमला, बोले- नफरत की राजनीति कर रही MNS और भाजपा

हिंदू मेयर पर सियासी बवाल! नवाब मलिक ने सीएम फडणवीस पर किया पलटवार, बाेले- धर्म या जाति नहीं…

Maharashtra News: नामांकन खारिज करने में भेदभाव, नवाब मलिक का चुनाव आयोग पर निशाना

Maharashtra Politics: नवाब मलिक मुद्दे पर बीजेपी का यू-टर्न, अजीत पवार को फडणवीस का पत्र

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जीत के बाद क्या बोले अबू आजमी?

मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद सपा नेता अबू आज़मी ने कहा कि “मैं बहुत खुश हूं और जीत 35,000 वोटों के अंतर से होती, लेकिन वोट काटने के लिए बहुत सारी अफवाहें और बातें फैलाई गईं कि इलाके में बहुत ज़्यादा ड्रग्स और अपराध है। लोगों ने एनसीपी नेता नवाब मलिक को नकार दिया। मैं जनता को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

#WATCH | Mumbai: After winning from Mankhurd Shivaji Nagar Assembly constituency, SP leader Abu Azmi says, “I am very happy and the victory would have been with a margin of 35,000 votes but to cut the votes a lot of rumours and narratives were spread that there is a lot of drugs… pic.twitter.com/zVRlbKmSfW — ANI (@ANI) November 23, 2024

भाजपा ने किया था विरोध

मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट को हॉट सीट माना जा रहा था। इस सीट से एनसीपी के कद्दावर नेता नवाब मलिक चुनावी मैदान में थे। भाजपा के विरोध के बावजूद एनसीपी ने मलिक को टिकट दिया। लेकिन मानखुर्द शिवाजी नगर की जनता ने नवाब मलिक का नकार दिया।

महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ‍़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

नवाब मलिक की बड़ी हार

इस चुनाव में नवाब मलिक चौथे स्थान पर रहे। उन्हें केवल 15501 वोट मिले। जबकि जीनते वाले प्रत्याश अबू आजमी को 54780 वोट मिले। नवाब मलिक की यह बहुत बड़ी हार मानी जा रही है। नवाब मलिक अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान में थे।

Abu azmi wins from mankhurd shivaji nagar assembly seat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 05:13 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Nawab Malik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.