-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Aap Can Consider Contesting Elections On Some Seats In Maharashtra Party Leader Amit Palekar
‘आप’ कर रही महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की तैयारी! राणे परिवार के गढ़ में मारेगी सेंध…
- Written By: राहुल गोस्वामी
आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ सीट पर लड़ने को लेकर विचार करेगी।

'आप' कर रही महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की तैयारी!
सिंधुदुर्ग : महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ सीट पर लड़ने को लेकर विचार करेगी। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली ‘आप’ विपक्षी गठबंधंन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) का हिस्सा है।
वहीं महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधंन ‘इंडिया’ के तीन घटक दल – शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के खिलाफ महा विकास आघाडी (एमवीए) के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं।
यहां पढ़ें – प्रेम शुक्ला बोले- इस वजह से टूटी शिवसेना, शरद पवार ने निभाया था बड़ा रोल
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
ऐसे में ‘आप’ की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने बीते शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी कोंकण क्षेत्र, विशेषकर सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों तथा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपना आधार मजबूत करने पर काम कर रही है।
पालेकर ने यह बी कहा कि कोंकण क्षेत्र में पार्टी का काफी विस्तार हुआ है, क्योंकि स्थानीय लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनकी ‘‘प्रतिशोध की राजनीति” के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र : चुनाव के पहले सफाई! मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया से 1752 पोस्ट हटाने का दिया आदेश
पालेकर की मानें तो, “आप 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ी है, लेकिन अगर राजनीतिक परिस्थिति अनुकूल होती हैं तो पार्टी उन कुछ सीट पर चुनाव लड़ सकती है जहां वह जीतने की स्थिति में है।”
उन्होंने कहा कि, “कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आगामी चुनावों में पार्टी उम्मीदवार उतारने का काफी दबाव है।” पार्टी के सिंधुदुर्ग जिले के प्रभारी पालेकर के अनुसार कोंकण के निवासी सम्मानजनक लोग हैं और वे राणे परिवार की ‘‘अहंकार भरी भाषा” बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और ईमानदार राजनीति समय की मांग है और केवल समर्पित नेता ही ऐसा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बीते 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। राज्य में आगामी 20 नवंबर को सिंगल फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Aap can consider contesting elections on some seats in maharashtra party leader amit palekar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
Jul 03, 2026 | 07:23 AMPapua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
Jul 03, 2026 | 07:23 AMवाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Jul 03, 2026 | 07:22 AMबॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













