Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव से पहले हुई बड़ी गड़बड़ी, महाराष्ट्र के हिंगोली में बदली 21 EVM मशीनें

महाराष्ट्र में पूरे राज्य में एक चरण में चुनाव जारी है। इस दौरान चुनाव से पहले ईवीएम मशीन में बड़ी गड़ीबड़ी देखी गई। महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अधिकारियों ने 'मॉक पोल' के दौरान 21 मशीनें खराब पाई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 20, 2024 | 12:42 PM

ईवीएम मशीन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अधिकारियों ने ‘मॉक पोल’ के दौरान खराब पाए जाने के बाद 21 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इससे संबंधित मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा। मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के बासमठ, हिंगोली और कलमनुरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।

मॉक ड्रिल के दौरान खुलासा

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह मतदान शुरू होने से पहले जिले के हर बूथ पर मतदान का ‘मॉक ड्रिल’ किया गया। अधिकारी ने बताया, “इस मॉक ड्रिल के दौरान 21 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब पाई गईं, जिसके बाद उनकी जगह नई ईवीएम लगाई गईं। इससे संबंधित बूथों पर मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा।”

अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक बासमठ में 7.12 प्रतिशत और कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र में 5.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव आयोग से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

महाराष्ट्र में इतना प्रतिशत मतदान

आपको बताते चले कि इसके अलावा महाराष्ट्र के बाकी जिलों में बुधवार सुबह नौ बजे तक 6.61 प्रतिशत मतदान हुआ। गढ़चिरौली जिले में मतदान के पहले दो घंटों में 12.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के अरमोरी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 13.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में 7.88 प्रतिशत मतदान हुआ। भांडुप और मुलुंड उपनगरों में 10.59 प्रतिशत और 10.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंबई शहर में 6.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, कोलाबा में 5.35 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वर्ली में 3.78 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार राज्य के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।

21 evm machines crashed in hingoli before voting in maharashtra assembly elections 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 12:37 PM

Topics:  

  • Election Commission
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

पहले मतदाता सरकार चुनते थे…अब सरकार चुन रही वोटर, अभिषेक बनर्जी बोले- ज्ञानेश कुमार में हिम्मत…

2

पश्चिम बंगाल के मुख्‍य चुनाव अधिकारी को Y+ सिक्‍योरिटी, खुफिया रिपोर्ट ने बताया था जान को खतरा

3

सीट खाली थी कहीं और…चुनाव करवा दिया कहीं और, निर्विरोध जीत गया भाजपा उम्मीदवार, तो मच गया बवाल

4

यूपी में कट गए 2.89 करोड़ वोटरों के नाम, इस दिन आएगा एसआईआर का फाइनल ड्राफ्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.