दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, BJP ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, पुलिस हिरासत में बांसुरी स्वराज
Delhi Police Bansuri Swaraj: महिला आरक्षण बिल गिरने पर दिल्ली में प्रदर्शन तेज। BJP महिला नेताओं ने विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका। दिल्ली पुलिस ने बांसुरी स्वराज समेत कई को हिरासत में लिया।
- Written By: प्रिया जैस
पुलिस हिरासत में बांसुरी स्वराज (सौजन्य-एक्स)
Women Reseravtion Bill Bansuri Swaraj: दिल्ली में महिलाओं के लिए आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में वोटों के बंटवारे के बाद गिर जाने पर महिलाएं सड़क पर उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं समेत महिला सांसद भी सड़क पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इन प्रदर्शनों के दौरान, BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया।
प्रदर्शन को बढ़ता देख दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसदों कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज सहित कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
VIDEO | Delhi: BJP leaders and workers burn an effigy of Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi during protests after the Constitution Amendment Bill on women’s quota was defeated in the Lok Sabha following a division of votes; police detain several workers and leaders,… pic.twitter.com/NAOK5LSaZR — Press Trust of India (@PTI_News) April 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, जंतर-मंतर पर एक दिन कर सकते हैं प्रोटेस्ट, पर माननी होगी ये शर्त
झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप
साउथ दिल्ली के पुष्प विहार में चली गोलियां, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-बिहार अग्निकांड पर ठाकरे गुट ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानें सामना के उस संपादकीय में क्या लिखा?
दिल्ली पुलिस ने बांसुरी स्वराज को हिरासत में लिया
विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को वॉटर कैनन से रोक दिया गया है। लेकिन कोई भी वॉटर कैनन हमें देश की महिलाओं के लिए खड़े होने से नहीं रोक सकता।”
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान, BJP सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वे हमें जेल में डाल दें। हम महिलाओं के लिए यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमारे साथ विश्वासघात हुआ है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन ने कल बिल के ख़िलाफ़ वोट देकर इस देश की महिलाओं का अपमान किया है, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
यह भी पढ़ें – महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
राहुल गांधी के घर तक निकला मार्च
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया और हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मोतीलाल नेहरू मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित राहुल गांधी के घर तक मार्च करते हुए पहुंचे। कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए अपने माथे पर काली पट्टियां बांधी हुई थीं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं को डिटेन किया, जिन्हें मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।
