जेएनयू, रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः नई दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अब राजधानी दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथ में आ गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में जैसे ही रेखा गुप्ता के नाम पर सीएम पद के लिए मुहर लगी, उसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो वायरल होने लगे। सोशल मीडिया एक्स पर जेएनयू पर बोलते हुए उनका वीडियो आया है। जिसको लेकर लोग कह रहे हैं क्या अब जेएनयू बंद हो जाएगा।
वायरल वीडियो में जेएनयू के छात्रों को लेकर कह रही हैं कि ” जेएनयू में फ्री का खाते हैं, 10 रुपये महीने की फीस देकर हॉस्टल में रहते हैं। 50-50 साल तक पीएचडी के नाम पर पड़े रहते हैं। एक लाख का मोबाइल रखते हैं। 8 हजार के जूते पहनते हैं। हास्टल में पंखे लाइट सब खुले छोड़ देते हैं। अब प्रशासन ने हास्टल की फीस बढ़ा दी तो संसद के सामने आंदोलन करते हैं। उन्होंने कहा कि ये सारे देशद्रोही हैं। ऐसी युनिवर्सिटी को बंद करना देना चाहिए। जेएनयू जैसी यूनिवर्सिटी देश में होनी ही नहीं चाहिए।
साले फ्री का खाते हैं
10 रुपए देकर हॉस्टल में रहते हैं
50 साल तक पीएचडी के नाम पर पड़े रहते हैं।
1 लाख का मोबाइल रखते हैं
8000 के जूते पहनते हैं
300 रुपए हॉस्टल के फीस बढ़ने पर आंदोलन करते हैं। ये सारे देशद्रोही हैं। JNU को तत्काल बंद कर देना चाहिए।ये बोल है दिल्ली की नई… pic.twitter.com/DQDjZJ5B6G
— Pratik Patel (@PratikVoiceObc) February 19, 2025
रेखा गुप्ता से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर रेखा गुप्ता की जमकर आलोचना हो रही है। बता दें कि रेखा गुप्ता लंबे समय से विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी रही हैं।