- Hindi News »
- Delhi »
- Weather Update Rain Alert In Delhi And Uttar Pradesh And North East States
दिल्ली-यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट, पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, प्रशासन सतर्क
मानसून ने दस्तक दे दी है और दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली-यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

दिल्ली-यूपी समेत पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का हाल
नई दिल्ली: मौसम ने भारत के कई हिस्सों में कहीं राहत दी है तो कहीं आफत बरसाई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बरसात और भूस्खलन ने तबाही भी मचाई है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली और यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत के तमाम राज्यों में मानसून की दस्तक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-यूपी, एमपी, बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो मणिपुर और असम में आज भी बारिश का कहर जारी रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से काफी नुकसान हो रहा है।
इन दिनों मानसून ने उत्तर भारत में बारिश से राहत दी है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में कहर ढाया है। पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर और सिक्किम के कई शहरों में लगातार बारिश से नदियां ऊफान पर हैं और लोगों के घरों तक में पानी घुस गया गया। कई गांव डूब गए हैं जबकि शहरों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ और सेना की मदद भी जा रही है।
दिल्ली-यूपी में अलर्ट, मप्र में साफ रहेगा मौसम
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में हल्की बारिश और आंधी ने मौसम में कुछ बदलाव लाया था। इसके बाद तेज धूप ने फिर से मौसम तल्ख कर दिया था। इसके साथ ही मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश के आसार भी नजर आ रहा हैं। इससे तापमान में भी करीब 5 से 7 डिग्री सेल्ल्यिस की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलाव मध्य प्रदेश की बात करें तो अगले दो दिन तक यहां मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में तपती धूप के बीच बेमौसम बारिश से राहत, आधे घंटे की तेज फुहार, किसानों की चिंता बढ़ी
Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
पुणे में मूसलधार बारिश का कहर; पेड़ गिरने से महिला की मौत, इंडिगो की अहमदाबाद-पुणे फ्लाइट गोवा डायवर्ट
नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
मणिपुर और असम में कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन से कई घर ढहे, पूर्वोत्तर राज्यों में अब तक 36 मौतें
मणिपुर, असम और सिक्किम में जारी रहेगी बारिश
मणिपुर, असम और सिक्किम में आज भी बारिश जारी रहेगी। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे कई गांव डूब गए हैं। हालात ये है कि नदियों के आसपास के गांव पूरी तरह से खाली हो चुके हैं। असम में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है, जबकि 5.5 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
राजस्थान में आज बारिश के आसार
राजस्थान के कई जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा समते कई माउंटआबू में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो कुछ अन्य शहरों में भी हल्की बारिश से मौसम सुहाना होगा।
Weather update rain alert in delhi and uttar pradesh and north east states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
4 अप्रैल का इतिहास : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी
Apr 04, 2026 | 07:36 AMAAP का ‘चमकता सितारा’ अब थामेगा कमल? राघव चड्ढा और बीजेपी के बीच पक रही खिचड़ी की इनसाइड स्टोरी!
Apr 04, 2026 | 07:32 AMविवादों से मिली शोहरत, सिंगिंग से ज्यादा चर्चा में रही लव लाइफ, जानें जसलीन मथारू की कहानी
Apr 04, 2026 | 07:32 AMझाबुआ में जहरीली गैस का तांडव: वॉटर प्लांट से रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी, 50 लोग अस्पताल में भर्ती
Apr 04, 2026 | 07:31 AMनासिक के दिंडोरी में भीषण सड़क हादसा! 125 फुट गहरे कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत
Apr 04, 2026 | 07:26 AMवो गेंदबाज जिन्होंने बिना रन दिए फेंकी थी 131 गेंद, पिच पर सिक्का रख करते करते थे गेंदबाजी; जानें उनकी कहानी
Apr 04, 2026 | 07:23 AMनवभारत संपादकीय: युद्ध को कब खत्म करेंगे आत्ममुग्ध ट्रंप, तेल-गैस संकट से जूझ रही दुनिया
Apr 04, 2026 | 07:20 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














