ये मोदी राज है, आतंकियों के लिए दो ही जगह जेल या जहन्नुम, राज्यसभा में बोले- नित्यानंद राय
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में आतंकवादियों के लिए जेल है या जहन्नुम। आतंकवाद पर भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राज्यसभा में बोले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।
दिल्ली: राज्यसभा में बुधवार को आतंकवाद का मुद्दा जोरों पर रहा। अपने भाषण के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आतंकियों को लेकर बड़ी बात कहने के साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये मोदी राज है, यहां आतंकियों के लिए दो ही जगह है जेल या जहन्नुम। तीसरा कोई ठिकाना नहीं है। पिछले 10 सालों में आतंकवादी गतिविधियों में 70 फीसदी की गिरावट आई है। देश के अंदर भी आतंकी गतिविधियां लगभग खत्म हो गई हैं।
नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार की ओर से एनआईए को जांच की पूरी छूट दी गई है। यही वजह है कि कुल 157 मामलों में से 150 में आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध हुए हैं। आतंकियों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाता है। देश भर में एनआई के 21 कार्यालय खोले गए हैं।
देश भर की अन्य खबरें के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
500 टन कबाड़ से बना ‘जंगल ट्रेल’, बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली जगहें
अब मसूरी जाना होगा आसान: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में नए ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण कार्य हुआ तेज
पहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन
कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, I-PAC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आया नया मोड़; 23 अप्रैल को होगी अलगी सुनवाई
आतंकवाद पर भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को लेकर भाजपा ने जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने इस दिशा में एनआईए बेहतर काम कर रही है। नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी ने मार्च 2025 के शुरुआती सप्ताह तक गठन के बाद से अब तक 652 मामले दर्ज कर लिए हैं। इसके साथ ही 516 मामलों में आरोप पत्र भी दाखिल किए हैं। यह भी बताया कि एजेंसी ने अब तक 4232 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से 625 को दोषी भी ठहराया जा चुका है।
आतंकियों को पहले की तरह बढ़िया खाना नहीं दिया जाता
राय ने प्रश्न काल में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वह जमाना गया कि उन्हें जेल में सारी सुविधा और बढ़िया खाना दिया जाता हो। आतंकियों के साथ सामान्य कैदियों की तरह रहना पड़ता है। पहले की तरह आतंकियों का महिमामंडन नहीं किया जाता है। सेना को भी अपने अनुसार जवाबी कार्रवाई करने की छूट दी जाती है।
