Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच फिर खूनी खेल, एक मारा छुरा

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 06, 2024 | 12:09 PM

तिहाड़ जेल

Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक कैदी छुरा लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी हितेश को घायल अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले पर एक अधिकारी ने बताया कि जेल के अंदर बुधवार को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे गोगी गिरोह के सदस्य हितेश और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो अन्य सदस्यों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बर्फ तोड़ने वाली छेनी जैसे धारदार हथियार से हितेश पर हमला किया गया था। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया, “बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की ओर से हरी नगर पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि तिहाड़ जेल से एक जख्मी व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है।

इस सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।” उन्होंने कहा, “हितेश पर हमला करने वालों के नाम गौरव लोहार और गुरिंदर बताए गए हैं। अभी तक हमलावरों के पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, इसकी जांच अभी जारी है। हितेश को चोटें आईं थी और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारी ने बताया कि हितेश साल 2019 से जेल में है, जबकि गौरव और गुरिंदर पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा चल रहा है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने आगे कहा, “जख्मों को देखते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।” गैंगस्टर ताजपुरिया की पिछले साल मई में इसी जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली को पिलाओ बोतलबंद पानी, इंदौर की मौतों के बाद BJP नेता की मांग, रेखा सरकार के खिलाफ मोर्चा!

नई दिल्ली में लगने वाला है विश्व पुस्तक मेला 2026, जानें कहां और कैसे मिलेगा टिकट

वो ‘दो बड़े बारूद’ जिनसे आधी रात JNU में मचा बवाल…उमर खालिद-शरजील इमाम के लिए लगे नारे, जानें वजह

दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग, पति-पत्नी और 10 साल की मासूम की जलकर मौत, इलाके में मातम

गौरतलब है कि, बीते 4 मई की दोपहर को ही एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प में एक कैदी की हत्या कर दी गई थी। घायल दीपक को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था । खबर है कि, दीपक शकूरपुर दिल्ली का निवासी था और उसकी छाती पर नुकीली चीज से वार किया गया था।(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tihar jail crime one prisoner injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2024 | 12:09 PM

Topics:  

  • Crime
  • Delhi
  • Tihar Jail

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.