दिल्ली के संगम विहार में बड़ा हादसा, 4 मंजिला मकान में लगी भीषण आग; 3 की मौत
Delhi News: घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
- Written By: मनोज आर्या
घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- ANI)
Delhi Fire Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार, (29 नवंबर) की शाम को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में स्थिति एक 4 मंजिला रिहायशी मकान में हुआ। इस भीषण आग की चपेट में आने से मकान में रह रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते शाम करीब 6:15 बजे मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक जूता की दुकान (शू शॉप) में लगी। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते वह ऊपरी मंजिलों तक तेजी से फैल गई और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: 51 वार कर नाले में फेंकी थी लाश, दिल्ली दंगों के इस खौफनाक केस में फैसला आज
सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Delhi Riots Case: ताहिर हुसैन की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने का दिया आदेश
कड़ी सुरक्षा में पटियाला हाउस कोर्ट पेश किए गए ISI के 4 मोहरे, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की थी खौफनाक साजिश
#WATCH दिल्ली: टिगरी एक्सटेंशन में 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/meZ8SdjnrZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2025
कड़ी मशक्कत के बाद रात 7:55 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें यह पता लगा रही हैं कि आग किस वजह से लगी और इतनी तेजी से क्यों फैली।
ये भी पढ़ें: सावरकर मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, खाली निकली सबूतों वाली CD, वकील की मांग भी खारिज
इससे पहले भी हो चुका है हादसा
इससे पहले 26 नवंबर को नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया में एक चार मंजिला गोदाम में भीषण आग लग गई थी और कुछ घंटों बाद दो ऊपरी मंजिलें ढह गईं। आग सबसे पहले सुबह करीब 2.15 बजे मुल्तान पेंट्स एंड इलेक्ट्रिकल्स में देखी गई। यह एक गोदाम है, जहां पेंट और थिनर रखे जाते थे। स्थानीय निवासियों ने दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को आग लगने की सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
