Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में छठ पर्व पर 27 अक्टूबर को रहेगा सरकारी अवकाश, CM का ऐलान, घाटों को लेकर दिए निर्देश

Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि छठ पर्व के अवसर पर सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को सरकारी अवकाश रहेगा। साथ दिल्ली की सभी छठ घाटों को लेकर निर्देश दिए हैं।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Oct 24, 2025 | 08:42 PM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Big announcement by CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि छठ पर्व के अवसर पर सोमवार यानी 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की, इस पर्व पर सोमवार को इसलिए अवकाश किया जा रहा है, क्योंकि चार दिन के इस पर्व के तीसरे दिन व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सुबह से ही तैयारी शुरू हो जाती है और पूरा परिवार कोई न कोई कार्य को पूरा करने में लगा रहता है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि छठ पर्व प्रकृति को समर्पित पर्व है, जिसमें सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्य की उपासना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

छठव्रतियों की सुविधा के लिए लक्ष्मी नगर विधानसभा में निर्मित नया छठ घाट जनता को समर्पित किया गया। साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है।#ChhathPuja pic.twitter.com/7JztP2blME — Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 24, 2025

दिल्ली की सभी छठ घाटों को लेकर दिए निर्देश

सीएम ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का उत्सव है, जिसमें परिवार, समाज और समुदाय एक साथ जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजन कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को और सुदृढ़ बनाएगा।

ये भी पढ़ें : GOOD NEWS: यमुना में मिलेगा गोवा-मुंबई का मजा, दिल्ली सरकार दिसंबर से शुरू करेगी क्रूज सेवा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक पोस्ट में बताया कि छठव्रतियों की सुविधा के लिए लक्ष्मी नगर विधानसभा में निर्मित नया छठ घाट जनता को समर्पित किया गया। साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है।

There will be a public holiday on october 27 in delhi for the chhath festival cm rekha gupta announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2025 | 08:42 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi News
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली में लें क्रिसमस का असली मजा, ये मार्केट्स देखे बिना फेस्टिव सीजन रह जाएगा अधूरा

2

दिल्ली में बढ़ेगी मेट्रो सेवा, लाजपत नगर से साकेत जी तक नई लाइन का काम शुरू

3

किराया न चुका पाने की वजह से सुसाइड…फंदे पर लटके तीन लोग, दिल्ली से आई दिल दहलाने वाली खबर

4

12 दिसंबर का इतिहास: वह दिन जब दिल्ली बनी भारत की राजधानी, जानें और क्या-क्या हुआ था

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.