‘VIP कल्चर काे खत्म करने की बात करने वाले ट्रंप से भी बड़ा काफिला लेकर…’, स्वाती मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
पंजाब से अरविंद केजरीवाल के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काफिले को लेकर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर तंज कसा है।
- Written By: आकाश मसने
स्वाती मालीवाल व अरविंद केजरीवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंच गए हैं। वे पंजाब में विपश्यना करेंगे और मन की शांति की तलाश करेंगे। केजरीवाल मंगलवार शाम को पंजाब पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहीं। केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव में धम्म धम्म विपश्यना केंद्र में 10 दिन तक रहेंगे। इस बीच पंजाब से अरविंद केजरीवाल के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
काफिले को लेकर विपक्षी दल तो केजरीवाल पर निशाना साध ही रहे हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उन पर निशाना साधा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के काफिले को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले से भी बड़ा बता दिया है।
स्वाति मालीवाल ने पोस्ट किया वीडियो
स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि “जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना लिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: पुलिस ने अफवाहों से बचने की दी सलाह, CJP को विपक्षी दलों का मिल रहा समर्थन
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना… pic.twitter.com/opK5ygMM2W — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 5, 2025
सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में अरविंद केजरीवाल का काफिला एक भवन के अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान उनके काफिले में 20 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। इसके अलावा जैमर और एंबुलेंस की गाड़ी भी शामिल थी।
केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस से जवान तैनात
बता दें कि पंजाब पुलिस से कई जवान अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पहले से तैनात हैं। इसे लेकर विपक्ष आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर पहले भी निशाना साधता रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी ये अहम मुद्दा बना था कि अरविंद केजरीवाल अपनी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस का उपयोग करते हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अब अरविंद केजरीवाल केवल अपनी पार्टी यानी आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं। वह विधायक का चुनाव भी हार गए। इसके बावजूद केजरीवाल पंजाब पुलिस के उपयोग कैसे कर रहे हैं? यह सवाल उठ रहे हैं।
