Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक कल खत्म कर देंगे अनशन अगर…पत्नी गीतांजलि का संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान!

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि यदि नेता संसद में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाने का भरोसा देंगे तो वांगचुक अपना भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 19, 2026 | 09:46 PM

सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Geetanjali Angmo on Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक दलों के नेता यह भरोसा दिलाते हैं कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाया जाएगा, तो सोनम वांगचुक रविवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देंगे।

गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि इसके लिए नेताओं को अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करनी होगी और उन्हें यह आश्वासन देना होगा कि संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सुनाया सोनम वांगचुक का संदेश

उन्होंने जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों को सोनम वांगचुक का संदेश भी सुनाया। संदेश में वांगचुक ने सभी से अपील की कि 20 जुलाई को होने वाला ‘संसद चलो’ मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रखा जाए और इस आंदोलन का किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल न होने दिया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO

गड़चिरोली में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO

मामला शिक्षा मंत्री का है, बात स्वास्थ्य मंत्री करेंगे; सरकार ने बातचीत का भेजा न्योता, तो CJP ने कसा तंज

गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग को लेकर चलाया जा रहा है तथा सभी समर्थकों से अनुशासन और शांति बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

सोनम वांगचुक मामले पर हाई कोर्ट का फैसला

इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने के केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने कहा कि चिकित्सकीय निगरानी के लिए उठाया गया कदम सरकार के अधिकार क्षेत्र में था और इसमें किसी तरह की मनमानी या बल प्रयोग नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें- ना अनुमति दी गई और ना ही मांगी गई…CJP के संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान! धारा 163 लागू

संसद मार्च को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और वीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Sonam wangchuk hunger strike geetanjali angmo parliament march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 09:14 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Jantar Mantar
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.