Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली के अलीपुर में लगी भीषण आग में ढही इमारतें, घंटों बाद भी नहीं बुझ पायी आग

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 35 दमकल गाड़ियां और अधिकारियों सहित करीब 200 दमकल कर्मी आग बुझाने के अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोदाम की तीन इमारतों में आग लगी थी और अब तक तीनों इमारतें ढह चुकी हैं।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 03, 2024 | 07:53 AM

दमकल अधिकारी (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर में शनिवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जहां आग बुझाना अभी भी जारी है। दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आग लगने की घटना स्थल पर स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि, आग बुझाने के लिए अग्निशमन अभियान अभी भी जारी है।

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 35 दमकल गाड़ियां और अधिकारियों सहित करीब 200 दमकल कर्मी आग बुझाने के अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोदाम की तीन इमारतों में आग लगी थी और अब तक तीनों इमारतें ढह चुकी हैं।

एएनआई से बात करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “स्थिति कंट्रोल में है। हमें शाम करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। फिलहाल, हमारी 35 दमकल गाड़ियां और अधिकारियों सहित करीब 200 दमकल कर्मी आग बुझाने के अभियान में लगे हुए हैं। गोदाम की तीन इमारतें इस घटना में शामिल थीं और तीनों इमारतें ढह गई हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

एक आदेश और पूरा इलाका ऑफलाइन! सरकार मिनटों में इंटरनेट कैसे बंद कर देती है?

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर के लिए क्वालिफाई हुई ‘कांतारा’, ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

#WATCH दिल्ली: अलीपुर अग्निकांड पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीरेंद्र सिंह स्थिति नियंत्रण में है। हमें (कल) शाम करीब 4 बजे फोन आया। अभी 35 फायर टेंडर काम पर हैं। अधिकारियों सहित लगभग 200 अग्निशमन कर्मी अग्निशमन अभियान में शामिल हैं। इसमें तीन इमारतें शामिल थीं और वे तीनों ढह गईं।… https://t.co/YhpjGG9F00 pic.twitter.com/Es9vaW49lz — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2024

उन्होंने यह भी बताया कि इन गोदामों में आग बुझाने के लिए कोई एहतियाती उपाय पहले से नहीं किए गए थे। सिंह ने कहा, “हम 500 मीटर दूर से पानी ला रहे हैं, क्योंकि दमकल की गाड़ियां सड़कों पर नहीं जा सकती। यह क्षेत्र 8000 वर्ग गज से अधिक है। उनके पास आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं है।”

अलीपुर क्षेत्र के स्थानीय निवासी फुलमन ने कहा कि घटनास्थल कागज और रैपर का गोदाम है, लेकिन उन्हें आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आग शनिवार को रात करीब 2 या 2.30 बजे लगी।

#WATCH | Delhi: "… It is a godown of paper and wrappers. We dont know how the fire broke out… There are also godowns of cloth and paper cups and plates. The fire broke at around 2-2.30 pm (on Saturday)…," says Phulman, a local of the Alipur area. A fire broke out in a… pic.twitter.com/RgY6oFoS05 — ANI (@ANI) November 2, 2024

अलीपुर क्षेत्र के स्थानीय निवासी फुलमन ने कहा, “यह कागज और रैपर का गोदाम है। हमें नहीं पता कि आग कैसे लगी, यह शॉर्ट सर्किट था या कुछ और। कपड़े और कागज के कप और प्लेट के गोदाम भी हैं। आग रात करीब 2-2.30 बजे (शनिवार को) लगी। हमें नहीं पता कि वहां मजदूर थे या नहीं।”

Situation under control a fire broke out in a warehouse in delhi alipur area on saturday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 07:52 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.