- Hindi News »
- Delhi »
- Sanjay Singh Cornered Pm Modi On Operation Sindoor
‘सिंदूर के सौदागर…लाइट- कैमरा-एक्शन’, संजय सिंह बोले- बहनों के आंसू सूखे नहीं और आप निकल लिए वोट मांगने-Video
पीएम मोदी के नसों में गरम सिंदूर वाले बयान पर संजय सिंह ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकी अभी पकड़े नहीं गए और आप निकल गए टोपी लगाकर वोट मांगने।
- Written By: Saurabh Pal

एयरफोर्स की वर्दी में पीएम मोदी, संजय सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों राजस्थान में कहा कि मेरी नसों में गरम सिंदूर बह रहा है। पीएम मोदी के इस बयान पर तमाम विपक्षी दल उन्हें सिंदूर का सौदागर कहकर तंज कस रहे हैं। शुक्रवार को आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बहुत पहले एक फिल्म आई थी सौदागर, कल एक फिल्म आई है, जिसका नाम है सिंदूर का सौदागर। इस फिल्म के हीरो और विलेन नरेंद्र मोदी हैं।
आप नेता ने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे शरीर में गरम सिंदूर दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जिन बहनों का पहलगाम आतंकी हमले में सिदूर उजड़ा उनके घरों में मातम है। एक अभी आतंकी अभी पकड़ा नहीं गया। आप लाइट, कैमरा, एक्शन, रैली और सभा कर रहे हैं। आप पूरे देश में सिंदूर का सौदागर बनकर निकल लिए।
‘इतनी बेरहमी आती कहा से है?’
सम्बंधित ख़बरें
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
संजय सिंह ने पीएम मोदी की एयरफोर्स की वर्दी में फोटो दिखाते हुए पूछा कि आप लोग ये फोटो छपवाकर घूम रहे हैं। आप बताएं आप किस फोर्स में हैं। खाली मार्केटिंग करने में आप लोग लग गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी आतंकवादी मारे नहीं गए हैं, लेकिन आप ट्रेन के टिकट पर अपनी फोटो छपवा दिए। संजय सिंह ने पूछा आपको इतनी बेरहमी आती कहां से हैं। इसके अलावा सर्वदलीय बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेश दौरा छोड़ कर आप आए, लेकिन बैठक में शामिल होने के बजाय बिहार में रैली संबोधित करने चले गए।
‘सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का समय नहीं’
आप सांसद ने कहा कि दो बार सर्वदलीय बैठक हुई, लेकिन प्रधानमंत्री एक भी सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए। आपको बिहार में रैली करने का समय है, मुंबई में फिल्मी सितारों को संबोधित करने का समय है, लेकिन सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के समय नहीं है। सीजफायर पर सवाल उठाते हुए संजय सिंह ने कहा कि मौका था कि पीओके वापिस ले आते। पाकिस्तान से जैसे बांग्लादेश को अलग किया उसी तरह से बलूचिस्तान को अलग कर देते। अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने पर सीजफायर कर दिया। देखें संजय सिंह का वीडियो
सिंदूर के नाम पर वोट माँगने की बेशर्मी कोई मोदी जी से सीखे।
लाइट, कैमरा, एक्शन फ़िल्म का नाम #सिंदूर_के_सौदागर pic.twitter.com/Z6tVsIqtae — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 23, 2025
पीएम मोदी ने क्या कहा?
बीकानेर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। और अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है। प्रधानमंत्री के इस बयान को ऑपरेशन सिंदूर पर वोट मांगने के तौर पर देखा गया। इसी को लेकर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं।
Sanjay singh cornered pm modi on operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 09:08 AMBJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
Apr 03, 2026 | 09:03 AMडोंबिवली में पुजारी की शर्मनाक हरकत: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 08:57 AMमुंबई के मालाड में ‘एसिड अटैक’! महज 600 रुपये की उधारी के लिए 6 लोगों पर तेजाब फेंका, मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 08:48 AMIndore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
Apr 03, 2026 | 08:35 AMPakistan में तेल संकट ने मचाई तबाही, पेट्रोल 458 के पार तो 520 हुआ डीजल, एक महीने में दूसरी बार बड़ी बढ़ोतरी
Apr 03, 2026 | 08:33 AMनागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














