

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाने के 13वें ब्लॉक में पति ने चाकू से गर्दन रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी थे।
जानकारी के मुताबिक मृतका और आरोपी की शादी 16 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन पति शराब पीकर घर आया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।
इसके बाद पति ने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया। फिर आरोपी पति ने एक के बाद एक चाकू से गर्दन पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से गर्दन पर वार करने के बाद आरोपी 20 मिनट तक अंदर बैठा रहा। उधर, बाहर खड़ी लड़की दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
इसके बाद जब दरवाजा खुला तो महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।