-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Resident Doctors Of Delhi Protest Outside Nirman Bhawan
दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने निर्माण भवन के बाहर किया प्रदर्शन
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo: ANI
नई दिल्ली: दिल्ली में विभिन्न अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों (Resident Doctors) ने नीट-पीजी काउंसिलिंग 2021 (NEET-PG Counseling 2021) में विलंब को लेकर यहां निर्माण भवन के सामने सोमवार को प्रदर्शन (Protest) किया। डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है।
केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों और दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाओं समेत सभी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया है, जिससे सोमवार को लगातार चौथे दिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ‘फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (फोरडा) ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।
डॉ अनेजा कहा कि, “ईडब्ल्यूएस कोटा संशोधन के कारण, पीजी काउंसलिंग में देरी हुई है। और (नए) स्नातकोत्तरों को भर्ती नहीं किया गया है। इसने विभिन्न विभागों में काम करने वाले कनिष्ठ निवासियों पर बोझ डाला है, 1/3 कार्यबल अभी भी यहां नहीं है।” उन्होंने कहा कि ओमाइक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं, और इस बार हमारे पास इससे लड़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में कार्यबल नहीं है। अप्रैल में दिल्ली, भारत में जो कुछ हुआ, हम सभी ने देखा है।
Delhi: Resident doctors protest over delay in NEET PG counselling. "Due to EWS quota revision,PG counselling has been delayed, &(new) postgraduates haven't been admitted.This has overburdened junior residents working in various depts;1/3 workforce is still not here,"says Dr Aneja pic.twitter.com/2y44U65vg9 — ANI (@ANI) December 20, 2021
इससे पहले फोरडा अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा, ‘‘हम आज अपना प्रदर्शन तेज करने जा रहे हैं।” फोरडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप साझा की है जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों को निर्माण भवन के परिसर के सामने प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। निर्माण भवन में ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का कार्यालय है। प्रदर्शनरत डॉक्टरों ने बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और इस मुद्दे के समाधान की मांग करते हुए नारे लगाए।
Day 4 of Agitation: #RDAs of Delhi under the banner of #FORDA, demonstrating outside #NirmanBhawan, @MoHFW_INDIA to #ExpediteNEETPGCounselling2021 @PMOIndia @mansukhmandviya @Drvirendrakum13 @MSJEGOI @RDA_SJH @rdalhmc @rda_rml @RdaUcms @MamcRda @ANI @MirrorNow @LiveLawIndia pic.twitter.com/wWwtV86tZU — FORDA INDIA (@FordaIndia) December 20, 2021
सफदरजंग आरडीए के महासचिव डॉ. अनुज अग्रवाल ने कहा, ‘‘मंत्री के साथ ही कुछ अधिकारियों ने मौखिक रूप से हमें आश्वासन दिया था कि एक हफ्ते के भीतर अदालत में ईडब्ल्यूएस रिपोर्ट सौंपी जाएगी और तत्काल आधार पर मामले की सुनवाई की जाएगी। लेकिन वे मामले को सूचीबद्ध नहीं करा पाए।”
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज आरडीए के अध्यक्ष डॉ. सुनील दुचानिया ने कहा, ‘‘चार डॉक्टरों के एक समूह ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी जिन्होंने हमसे यह कहते हुए हड़ताल वापस लेने के लिए कहा था कि मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि पहले भी इस तरह के मौखिक आश्वासन दिए जा चुके हैं और हम निर्माण भवन के बाहर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।”
राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों और एलएनजेपी हॉस्पिटल समेत मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाले तीन अस्पतालों ने शुक्रवार को प्रदर्शन फिर से शुरू करते हुए सरकार पर झूठा वादा करने का आरोप लगाया।
Resident doctors of delhi protest outside nirman bhawan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














