Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज 76वां गणतंत्र दिवस, राजधानी में आज ‘जमीन से आसमान’ तक जबरदस्त सुरक्षा, परिंदा भी न मार पाएगा पर

आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामहैं। आज यहां 15 हजार जवानों की तैनाती हुई है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 26, 2025 | 07:30 AM

दिल्ली : आज जमीन से आसमान तक ‘पहरा’

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : जहां एक तरफ आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं गणतंत्र दिवस परेड आज सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी। वहीं सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भव्य समारोह होगा।

आज राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामहैं। आज यहां 15 हजार जवानों की तैनाती हुई है। वहीं परेड को देखते हुए कुछ मार्गों को भी बंद किया गया है जबकि कुछ को डायवर्ट किया गया है। आज डीएमआरसी की ओर से सुबह 3 बजे से ही मेट्रो का संचालन हो रहा है।गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

#WATCH | Delhi | Security heightened in the national capital on the occasion of the 76th Republic Day celebration; visuals from Mandi House circle #RepublicDay2025 #RepublicDay pic.twitter.com/Usm0h9khLf — ANI (@ANI) January 26, 2025

जानकारी दें कि, राजधानी दिल्ली में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी में अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं सुरक्षा उपायों के तहत राजधानी के उत्तर और मध्य जिलों में लगभग 4,000 इमारतों की छतों को चिह्नित किया गया है।

#WATCH | Delhi | Preparations underway at the Kartavya Path for the 76th Republic Day celebrations#RepublicDay2025 #RepublicDay pic.twitter.com/2Z6jExMgFY — ANI (@ANI) January 26, 2025

महाकुंभ की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों को सुरक्षा स्टिकर मिले हैं और मार्ग तथा आस-पास के इलाकों में एफआरएस के साथ लगभग 500 उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सक्षम कैमरे लगाए गए हैं। वहीं अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विशेष मार्ग, ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी निगरानी से कानून व्यवस्था आज चुस्त रखी गई है । सुरक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए होटलों और मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ विशेष बैठकें भी आयोजित की गई थी।

#WATCH | Delhi Police conducts vehicle checking on the occasion of the 76th Republic Day; visuals from Tughlaq Road area #RepublicDay #RepublicDay2025 pic.twitter.com/xc7ZHz4q96 — ANI (@ANI) January 26, 2025

इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को तड़के तीन बजे अपनी सेवाएं शुरू कर चुकी हैं ताकि लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में सुविधा हो। जानकारी का मुताबिक गणतंत्र दिवस के उत्सव के बीच दिल्ली मेट्रो आज रविवार को सुबह तीन बजे सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू कर चुकी है, ताकि लोग कर्त्तव्य पथ तक पहुंच सकें और वहां आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और समारोह देख सकें। यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलीं, जिसके बाद शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन हो रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Republic day impregnable security cordon in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2025 | 07:28 AM

Topics:  

  • Republic Day 2025

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.