सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खिमजी की मानसिक स्थिति खराब, आरोपी की मां ने की पुष्टि

Delhi Cm Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार की सुबह 'जन सुनवाई' में एक आरोपी ने हमला कर दिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का निवासी है। मौके पर ही पुलिस ने राजेश भाई खिमजी को गिरफ्तार कर लिया।
delhi cm rekha gupta attacked by a mentally disturbed person.
दिल्ली सीएम पर हमला करने वाले हमलावर की मां (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

A Mentally Disturbed Person Attack Delhi Cm:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार की सुबह 'जन सुनवाई' कर रही थीं। तभी जनसुनवाई के दौरान ही अचानक उनपर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान गुजरात के राजकोट के राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। पूरे मामले के बीत जाने के बाद राजेश की मां ने मीडिया को बताया है कि उनके बेटे राजेश की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है।

राजेश की मां भानुवेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,  वह रविवार को राजकोट गया था। उसके परिवार में दो बेटे हैं। राजेश पेशे से रिक्शा चालक है। उसका मानसिक स्वास्थ्य अस्थिर है। वह कभी-कभी परिवार में भी किसी पर भी हमला कर देता है।

पड़ोसी ने बताया सीधा इंसान

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए, राजेश के पड़ोसी सुरेश भाई ने कहा कि, ऐसा नहीं हो सकता कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला करे। वह सीधा आदमी है। पशु-पक्षी की सेवा करने वाला आदमी है।

गांव में पशुओं को ढूंढ-ढूंढ़ कर उन्हें खाना खिलाता है। वह भगवान शंकर का बड़ा भक्त है। रिक्शा चलाता है। हां यह बात सही है कि दिमाग का थोड़ा टेढ़ा और गर्म स्वभाव का है। हालांकि, पिछले 5-6 साल से वह काफी शांत था। ऐसा संभव है कि नशे में उसने ऐसा काम किया हो।

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को साप्ताहिक 'जन सुनवाई' कर रही थी। इस दौरान अचानक से राजेश ने उन पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले उन्हें कुछ कागज दिए और एक अदालती मामले का हवाला दिया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया।

राजेश को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे सिविल लाइंस थाना ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में गुजरात पुलिस से संपर्क किया है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में की जाएगी।

साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान राजेश अचानक बाहर आया और सीएम पर एक भारी वस्तु फेंक दी। हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जमीन पर गिर पड़ीं। दिल्ली सीएम पर हुए हमले को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com